लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप में हंगामा; पांच लोगों को हिरासत में लिया, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप में हंगामा; पांच लोगों को हिरासत में लिया, पुलिस जांच में जुटी एडीसीपी दक्षिणी ने बताया कि मौके से मिली सामग्री और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. By ETV Bharat U…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप में हंगामा; पांच लोगों को हिरासत में लिया, पुलिस जांच में जुटी
एडीसीपी दक्षिणी ने बताया कि मौके से मिली सामग्री और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 9, 2026 at 8:32 PM IST
लखनऊ : राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक घर में कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हंगामा हो गया. धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता रविवार को मौके पर पहुंच गये. जिसके बाद वहां चल रही सभा का विरोध किया. घटना की सूचना पर मौके पर मोहनलालगंज थाना पुलिस पहुंची. मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
एडीसीपी साउथ बसंथ कुमार रल्लापल्ली ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया. एडीसीपी दक्षिणी ने बताया कि एक गांव में एक मकान में प्रार्थना सभा और धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस टीम पहुंची थी. एक व्यक्ति समेत संबंधित लोगों को मोहनलालगंज थाने लाया गया है. सभी से गहन पूछताछ की जा रही है. मौके से मिली सामग्री और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर हिंदू संगठनों को एक गांव में एक ग्रामीण के मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ लोग ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन के लिये प्रेरित कर रहे थे. आरोप है कि संगठन के कार्यकर्ता अचानक मौके पर पहुंचे तो वहां प्रार्थना सभा चल रही थी. कार्यकर्ताओं को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. कार्यकर्ताओं ने मौके से धार्मिक पुस्तकें व अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद करने का दावा किया है.
मोहनलालगंज थाने में सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR : बीते माह मोहनलालगंज इलाके के भरसवा गांव में धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा हुआ था. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक घर में तमिलनाडु से आए कुछ लोग ठहरे हुए हैं और वहां लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराते हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तमिलनाडु से आए पांच लोगों समेत कुल सात लोगों को हिरासत लिया था. ग्रामीणों का आरोप था कि तमिलनाडु से आए पांच लोगों के साथ गांव के दो लोग मिलकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का काम करते हैं. ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.
यह भी पढ़ें : लखनऊ में कथित धर्मांतरण का भंडाफोड़, तमिलनाडु से आए लोगों पर लालच देने का आरोप, 7 पर FIR
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर में 12 जिलों के व्यापारी जुटे: लखनऊ महासम्मेलन की तैयारी तेज, 100 व्यापारियों को ले जाने का लक्ष्य - Gorakhpur News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसपी पर 2017 से पहले 'कांवड़ यात्रा' की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया

वाराणसी का समन्वय कैफे; चाय के साथ मिलेगी सुकून, पुलिस और आम जनता के बीच सुधरेंगे 'संबंध'


