वाराणसी का समन्वय कैफे; चाय के साथ मिलेगी सुकून, पुलिस और आम जनता के बीच सुधरेंगे 'संबंध'
वाराणसी का समन्वय कैफे; चाय के साथ मिलेगी सुकून, पुलिस और आम जनता के बीच सुधरेंगे 'संबंध' पुलिस प्रशासन की ओर से पहली बार समन्वय कैफे की शुरुआत हुई है, जहां पर पुलिसकर्मियों के साथ ही आम जनता को खुशनुमा माहौल मिलेगा. By…

सौजन्य से:- ETV Bharat
वाराणसी का समन्वय कैफे; चाय के साथ मिलेगी सुकून, पुलिस और आम जनता के बीच सुधरेंगे 'संबंध'
पुलिस प्रशासन की ओर से पहली बार समन्वय कैफे की शुरुआत हुई है, जहां पर पुलिसकर्मियों के साथ ही आम जनता को खुशनुमा माहौल मिलेगा.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 9, 2026 at 8:43 PM IST
वाराणसी : पुलिस लाइन में कर्मियों को बेहतर माहौल मिल सके, भागदौड़ भरे ड्यूटी के बीच उनके सेहत, मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखा जा सके. इसके लिए वाराणसी पुलिस ने नई शुरुआत की है. इस शुरुआत से आम जनमानस और पुलिस के बीच में सामंजस भी स्थापित होगा. पुलिस प्रशासन की ओर से पहली बार समन्वय कैफे की शुरुआत हुई है, जहां पर पुलिसकर्मियों की डाइट का ख्याल रखा जाएगा, तो वहीं दूसरी ओर खुशनुमा माहौल दिया जाएगा. जहां वह मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस कर सके. खास बात यह है कि यह समन्वय कैफ़े पुलिस कर्मी उनके परिवारों के साथ बनारस के लोगों को भी समर्पित होगा.
बता दें कि वाराणसी के पुलिस लाइन परिसर में समन्वय कैफे की शुरुआत हुई है. इस कैफे का नाम समन्वय रखने के पीछे भी पुलिस और पब्लिक के बीच में सामंजस्यता स्थापित करना है, क्योंकि आज भी आम पब्लिक के मन में पुलिस को लेकर के तरह-तरह की भ्रांतियां हैं, ऐसे में वह भ्रांतियां दूर हो सके, पुलिस को लेकर के उनके मन में जो डर है वह दूर हो सके और सामंजस्यता बन सके.
इसी उद्देश्य के साथ इस कैफे को शुरू किया जा रहा है. इस कैफे की बात करें तो यहां पर पुलिसकर्मियों की सेहत और बनारस के जायके के अनुरूप नाश्ते की सुविधा उपलब्ध होगी. यहां पर फ्रूट चार्ट, डाइट के अकॉर्डिंग जूस व अन्य नाश्ते मिलेंगे, तो वहीं स्वाद के अनुसार बनारसी कचौड़ी, जलेबी, इमरती, चाय की सुविधा भी मिलेगी.
डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार बताते हैं, उत्तर प्रदेश मुख्यालय की ओर से निर्देश है कि पुलिसकर्मियों के लिए एक मिलनसार वातावरण तैयार हो, इसी के तहत हम लोगों ने समन्वय कैफ़े और वाटिका की शुरुआत की है. कैफे में हेल्दी नाश्ते की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी और इसके साथ बनारस का जायका भी मिलेगा. यहां पर आउटडोर में एक वाटिका बनाई गई है, जिसे बनारस के रंग रूप में तैयार किया गया है. लाइट्स लगाई गई है. दिनभर काम करने के बाद पुलिस कर्मी यहां आकर थोड़ा समय व्यतीत कर सकता है. इसी उद्देश्य के साथ इसे शुरू किया गया है.
उन्होंने बताया, यहां पर पुलिस कर्मी के साथ-साथ बनारस के लोगों के लिए भी सुविधा मौजूद होगी. वह भी पुलिस लाइन में आकर यहां का वातावरण देख सकते हैं और इस वाटिका का आनंद ले सकते हैं. पहले भी हम लोगों ने यहां पर म्यूजियम की शुरुआत की थी, ताकि बनारस के लोग पुलिस की कार्यशैली को समझें. पुलिस के प्रति उनकी समझ सोच बदले और पुलिस-पब्लिक के बीच में समानता बनी रहे. शाम के समय में थीम बेस्ड लाइटिंग के कारण यह और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आता है.
वाराणसी के पुलिस लाइन में समन्वय कैफे पहले से था, लेकिन पहली बार इस तरीके के हाईटेक सेहत पर निर्भर सामंजस्यता को लेकर के चलने वाले कैफ़े की शुरुआत पुलिस लाइन में की गई है. यह न सिर्फ पुलिसकर्मियों की डाइट को दुरुस्त करेगा, बल्कि आम जनमानस जिन्हें हेल्दी नाश्ते का ऑप्शन चाहिए, उनके लिए भी एक बड़ी सुविधा मौजूद रहेंगी.
यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव को सीएम बनाने की मन्नत लेकर दंडवत कांवड़ यात्रा पर निकले नीरज, गोला गोकर्णनाथ में चढ़ाएंगे गंगाजल
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


