होमक्राइमगोरखपुर में 12 जिलों के व्यापारी जुटे: लखनऊ महासम्मेलन की तैयारी तेज, 100 व्यापारियों को ले जाने का लक्ष्य - Gorakhpur News
क्राइम

गोरखपुर में 12 जिलों के व्यापारी जुटे: लखनऊ महासम्मेलन की तैयारी तेज, 100 व्यापारियों को ले जाने का लक्ष्य - Gorakhpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Vyapari Sammelan | Sandeep Bansal Meeting Lucknow Target गोरखपुर में 12 जिलों के व्यापारी जुटे:लखनऊ महासम्मेलन की तैयारी तेज, 100 व्यापारियों को ले जाने का लक्…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 अगस्त 2026 को 05:18 pm बजे
गोरखपुर में 12 जिलों के व्यापारी जुटे:  लखनऊ महासम्मेलन की तैयारी तेज, 100 व्यापारियों को ले जाने का लक्ष्य - Gorakhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Gorakhpur

- Gorakhpur Vyapari Sammelan | Sandeep Bansal Meeting Lucknow Target

गोरखपुर में 12 जिलों के व्यापारी जुटे:लखनऊ महासम्मेलन की तैयारी तेज, 100 व्यापारियों को ले जाने का लक्ष्य

- कॉपी लिंक

गोरखपुर में सिविल लाइंस स्थित वैष्णवी लॉन में रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की गोरक्ष क्षेत्रीय बैठक हुई। बैठक में 12 जनपदों से आए पदाधिकारियों और व्यापारियों ने हिस्सा लिया। संगठन विस्तार, व्यापारी सुरक्षा, सदस्यता अभियान, प्रशासनिक समन्वय और व्यापारिक समस्याओं के समाधान जैसे अहम मुद्दों पर गहन मंथन हुआ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि पिछले 33 वर्षों से संगठन व्यापारियों के अधिकारों की आवाज़ बना हुआ है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “आज का समय संगठित होने का है, क्योंकि बिखरा हुआ व्यापारी कमजोर होता है, जबकि एकजुट व्यापारी ही अपने हित सुरक्षित कर सकता है।”

लखनऊ महासम्मेलन पर फोकस बैठक में 3 सितंबर को लखनऊ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में होने वाले प्रदेश स्तरीय व्यापारी महासम्मेलन को लेकर रणनीति तय की गई। हर जिले से कम से कम 100 व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया। कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी के लिए भी प्रयास तेज किए गए हैं, ताकि व्यापारियों के हितों पर ठोस फैसले हो सकें।

बंसल ने बताया कि संगठन के लगातार प्रयासों से अब हर जिले में एडिशनल एसपी की अध्यक्षता में मासिक व्यापारी-पुलिस समन्वय बैठक लागू हो चुकी है। इससे व्यापारी सीधे अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रख पा रहे हैं और उनका त्वरित समाधान भी हो रहा है।

सामाजिक सुरक्षा में ऐतिहासिक बढ़ोतरी उन्होंने बताया कि पहले जीएसटी पंजीकृत व्यापारी की दुर्घटना में मृत्यु पर सिर्फ 1 लाख रुपये की सहायता मिलती थी, जिसे संगठन के प्रयासों से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। यह फैसला व्यापारियों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ है।

कृषि उत्पादन मंडी समिति की गेट पास और ट्रैकिंग व्यवस्था से हो रही परेशानियों को संगठन ने जोरदार तरीके से उठाया। इसके बाद सरकार को यह व्यवस्था वापस लेने का निर्देश देना पड़ा, जिससे व्यापारियों को जल्द राहत मिलेगी।

अब हर बाजार तक पहुंचेगा संगठन बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले एक महीने तक गोरक्ष क्षेत्र में बड़े स्तर पर जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। हर बाजार और दुकान तक पहुंचकर व्यापारियों को संगठन की ताकत और महासम्मेलन के महत्व से जोड़ा जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल ने कहा कि संगठन की असली ताकत व्यापारियों की एकता है। वहीं, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र नाथ त्रिपाठी ने संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष आलोक चौरसिया और महानगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार शुक्ल ने गोरखपुर से रिकॉर्ड भागीदारी का लक्ष्य तय किया।

भव्य स्वागत, मजबूत संकल्प कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। अंत में सभी व्यापारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने, व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने और 3 सितंबर के महासम्मेलन को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें