गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत Gorakhpur News In Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अगस्त को गोरखपुर में 69.58 करोड़ रुपये की लागत से बनी ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण करेंग…

सौजन्य से:- ABP News
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
Gorakhpur News In Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अगस्त को गोरखपुर में 69.58 करोड़ रुपये की लागत से बनी ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण करेंगे.
गोरखपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों रोड कनेक्टिविटी की एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है. मंगलवार (11 अगस्त) को सीएम योगी गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बंधा तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित करेंगे.
गोरखपुर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में यह एक अहम कदम है. करीब 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 69.58 करोड़ रुपये की लागत आई है. राष्ट्रीय राजमार्ग- 24 (सोनौली नौतनवां गोरखपुर) से निकलकर यह सड़क ग्रीन सिटी, पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक जाती है. इसका चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण लोक निर्माण विभाग (PWD) के निर्माण खंड- 2 ने कराया है.
सड़क चौड़ी हो जाने से ग्रीन सिटी और इससे जुड़ी कॉलोनियों में आवागमन सुगम हो जाएगा. साथ ही, माधोपुर बंधा जाने के लिए लोगों को एक बेहतरीन वैकल्पिक मार्ग मिल गया है. जलभराव न हो, इसके लिए सड़क के दोनों तरफ ड्रेन (नालों) का निर्माण भी कराया गया है.
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
एक माह के भीतर मिली तीसरी महत्वपूर्ण सौगात
गोरखपुर वासियों के लिए यह महीना रोड कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहद खास रहा है. एक माह के भीतर यह तीसरी बड़ी सौगात है:
- 11 जुलाई: मुख्यमंत्री ने करीब 690 करोड़ रुपये की लागत से बनी 11.6 किमी लंबी 'भटहट-बांसस्थान फोरलेन' सड़क का लोकार्पण किया था.
- 23 जुलाई: 429.49 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए गए 2.6 किमी लंबे जिले के पहले 'सिक्सलेन फ्लाई ओवर' और 278 करोड़ रुपये की लागत से पैडलेगंज चौक से फिराक गोरखपुरी चौक तक बनी फोरलेन सड़क का लोकार्पण किया गया.
- 11 अगस्त: अब 69.58 करोड़ रुपये की लागत से बनी ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क की परियोजना का लोकार्पण होने जा रहा है.
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

आप भारत में रहकर इसके प्रतीकों, राष्ट्रगान, गीत का अपमान नहीं कर सकते: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं निबंधन अधिकारी संघ के पदों पर हुआ चुनाव


