UPPCL के 70 अधिकारी आईआईएम लखनऊ से करेंगे ब्लेंडेड एमबीए, सुधरेगा प्रबंधन कौशल - uppcl officials to pursue blended mba at iim lucknow
UPPCL के 70 अधिकारी आईआईएम लखनऊ से करेंगे ब्लेंडेड एमबीए, सुधरेगा प्रबंधन कौशल उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के 70 अधिकारी आईआईएम लखनऊ से दो वर्षीय ब्लेंडेड एमबीए करेंगे। यह पहल अधिकारियों ...और पढ़ें…

सौजन्य से:- Jagran
UPPCL के 70 अधिकारी आईआईएम लखनऊ से करेंगे ब्लेंडेड एमबीए, सुधरेगा प्रबंधन कौशल
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के 70 अधिकारी आईआईएम लखनऊ से दो वर्षीय ब्लेंडेड एमबीए करेंगे। यह पहल अधिकारियों ...और पढ़ें
HighLights
- यूपीपीसीएल के 70 अधिकारी आईआईएम लखनऊ से करेंगे एमबीए।
- प्रबंधकीय दक्षता और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का है उद्देश्य।
- अध्ययन के दौरान अधिकारियों को मिलेगा पूरा वेतन।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अधिकारियों की प्रबंधकीय दक्षता, नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता में वृद्धि लाने के लिए प्रबंधन ने 70 अधिकारियों को भारतीय प्रबंध संस्थान (आइआइएम) लखनऊ में दो वर्षीय ब्लेंडेड एमबीए करने की स्वीकृति है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इन अधिकारियों का चयन इस कोर्स में हुआ है।
अपर मुख्य सचिव ऊर्जा व पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल के निर्देश पर कारपोरेशन के निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) डा. जान मथाई ने यह आदेश जारी किया है। आइआइएम लखनऊ जैसे प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान में अध्ययन के लिए चयनित अधिकारियों को अध्ययन के दौरान पूरा वेतन मिलता रहेगा।
उल्लेखनीय है कि पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा अधिकारियों की क्षमता निर्माण तथा व्यावसायिक कुशलता पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इस प्रयास से ऊर्जा क्षेत्र में कार्यकुशलता, नवाचार और प्रभावी निर्णय क्षमता मजबूत होगी। इसका बड़ा उद्देश्य भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार नेतृत्व विकसित करना भी है।
ऑफलाइन और ऑनलाइन कक्षाओं का मिश्रण है ब्लेंडेड एमबीए
ब्लेंडेड एमबीए आनलाइन और आफलाइन का अध्ययन का मिश्रण है। इस कोर्स में पढ़ाई का बड़ा हिस्सा आनलाइन वीडियो तथा लाइव क्लासेस के जरिए घर बैठे होता है। कुछ समय के लिए कालेज परिसर में जाकर कक्षाओं में शामिल होना होता है।यह कोर्स कामकाजी कार्मिकों के अनुकूल है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

महाप्रबंधक ने चोपन-चुनार-प्रयागराज रेलखंड का किया निरीक्षण

कानपुर में 15.5 किमी लंबे अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेल ट्रैक पर ब्रेक, 10 फीसदी जमीन अधिग्रहण न होने से फंसा पेच - kanpur elevated railway track land acquisition delay slows anwarganj mandhana project

यूपी: एनएचएआई के आरओ विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद हुई थी किरकिरी


