होमविकासप्रयागराज में बारिश के बाद फिर तेज धूप, बढ़ी उमस: धूप-बादलों के बीच चिपचिपी गर्मी, शाम तक बारिश का अलर्ट - Prayagraj (Allahabad) News
विकास

प्रयागराज में बारिश के बाद फिर तेज धूप, बढ़ी उमस: धूप-बादलों के बीच चिपचिपी गर्मी, शाम तक बारिश का अलर्ट - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Weather Update | Humidity And Heat Alert Amidst Rain प्रयागराज में बारिश के बाद फिर तेज धूप, बढ़ी उमस:धूप-बादलों के बीच चिपचिपी गर्मी, शाम तक बारिश का अलर्ट -…

bhaskar.com के अनुसार23 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
प्रयागराज में बारिश के बाद फिर तेज धूप, बढ़ी उमस:  धूप-बादलों के बीच चिपचिपी गर्मी, शाम तक बारिश का अलर्ट - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- Prayagraj Weather Update | Humidity And Heat Alert Amidst Rain

प्रयागराज में बारिश के बाद फिर तेज धूप, बढ़ी उमस:धूप-बादलों के बीच चिपचिपी गर्मी, शाम तक बारिश का अलर्ट

- कॉपी लिंक

प्रयागराज में मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह से एक बार फिर तेज धूप निकल आई। धूप और बादलों की आवाजाही के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होती गई, जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। बारिश के बाद लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।

पिछले एक हफ्ते से बारिश थम गई थी, लेकिन मंगलवार शाम को अचानक मौसम बदला और बारिश हुई, जिसके बाद बुधवार सुबह से तेज धूप निकली हुई है। एक हफ्ते से प्रयागराज में तेज धूप निकलने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

धूप-बादलों के बीच बढ़ी उमस, गर्मी से लोग बेहाल

बुधवार सुबह से ही आसमान में तेज धूप देखने को मिली। बीच-बीच में बादल भी आते-जाते रहे। तेज धूप के कारण सड़कों पर निकलने वाले लोगों को परेशानी हुई। उमस अधिक होने से पसीने और चिपचिपाहट ने लोगों की दिक्कत और बढ़ा दी। मौसम विभाग के मुताबिक आज का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 28°C तक रहने की संभावना है।

तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रयागराज में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। दिन में तेज धूप निकलने के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। इसके चलते तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, मौसम अचानक करवट ले सकता है और कुछ स्थानों पर बारिश भी होने की संभावना बनी हुई है।

फिलहाल मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद बुधवार को निकली तेज धूप ने एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ा दिया है। दिनभर उमस और चिपचिपी गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आए।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें