UP Weather Today: लखनऊ सहित प्रदेशभर में कल से सक्रिय होगा मानसून, पश्चिमी यूपी में भारी वर्षा का अलर्ट जारी - up monsoon active heavy rain alert for western up lucknow
UP Weather Today: लखनऊ सहित प्रदेशभर में कल से सक्रिय होगा मानसून, पश्चिमी यूपी में भारी वर्षा का अलर्ट जारी दक्षिण-पश्चिमी यूपी पर बने चक्रवाती परिसंचरण से मानसून फिर सक्रिय हो गया है। पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर…

सौजन्य से:- jagran.com
UP Weather Today: लखनऊ सहित प्रदेशभर में कल से सक्रिय होगा मानसून, पश्चिमी यूपी में भारी वर्षा का अलर्ट जारी
दक्षिण-पश्चिमी यूपी पर बने चक्रवाती परिसंचरण से मानसून फिर सक्रिय हो गया है। पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि पूर्वी यूपी में गुरुवार से ...और पढ़ें
HighLights
- पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी।
- पूर्वी यूपी में गुरुवार से झमाझम बरसात की संभावना।
- मुजफ्फरनगर में सर्वाधिक 138 मिमी बारिश दर्ज की गई।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण राज्य में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
खासकर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और संभल समेत कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में गुरुवार से झमाझम बरसात का पूर्वानुमान है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, राजधानी समेत आसपास के जिलों में मंगलवार को सुबह से तेज धूप हुई। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी जारी रही, लेकिन इसकी वजह से उमस ने लोगों को परेशान किया। लखनऊ में दिन का पारा 36.1 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार को भी यही स्थिति रहेगी। चार-छह जिले छोड़ दें तो अधिकतर जगह दिन का पारा सामान्य से नीचे बना रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, बुधवार और गुरुवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी। बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन बारिश की संभावना कम है। शुक्रवार और शनिवार को पूरब से पश्चिम तक अच्छी बरसात के संकेत मिल रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज: भारत में रहेगा अदृश्य, जानिए समय और सूतक से जुड़ी अहम बातें
मुजफ्फरनगर में सर्वाधिक बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को वर्षा का अधिक असर पश्चिमी यूपी में रहा। प्रदेश में मुजफ्फरनगर में सर्वाधिक 138 मिमी बारिश हुई। संभल में 132 मिमी, सहारनपुर में 85.4 मिमी, मेरठ में 67 मिमी, शामली में 62.4 मिमी और बरेली में 48.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। पूर्वी यूपी में हरदोई में 32.2 मिमी और वाराणसी में 24.4 मिमी बारिश हुई।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

फर्रुखाबाद में 31 मकान गंगा में समाए: मेरठ-संभल में घरों में घुसा पानी, 16 जिलों में बाढ़ का अलर्ट; आज 28 जिलों में बारिश - Varanasi News

Weather Update: कल से पूरे यूपी में मानसूनी बारिश का अलर्ट, वाराणसी सहित इन 20 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी

Lucknow News: मौसम की खराबी से वाराणसी के दो विमान लखनऊ डायवर्ट


