होमदेश-दुनियाफर्रुखाबाद में 31 मकान गंगा में समाए: मेरठ-संभल में घरों में घुसा पानी, 16 जिलों में बाढ़ का अलर्ट; आज 28 जिलों में बारिश - Varanasi News
देश-दुनिया

फर्रुखाबाद में 31 मकान गंगा में समाए: मेरठ-संभल में घरों में घुसा पानी, 16 जिलों में बाढ़ का अलर्ट; आज 28 जिलों में बारिश - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - UP Weather Forecast: Heavy Rain Alert In 14 Districts | Monsoon Active LIVEफर्रुखाबाद में 31 मकान गंगा में समाए:मेरठ-संभल में घरों में घुसा पानी, 16 जिलों में बाढ़ का अलर…

Dainik Bhaskar के अनुसार12 अगस्त 2026 को 02:18 am बजे
फर्रुखाबाद में 31 मकान गंगा में समाए:  मेरठ-संभल में घरों में घुसा पानी, 16 जिलों में बाढ़ का अलर्ट; आज 28 जिलों में बारिश - Varanasi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- UP Weather Forecast: Heavy Rain Alert In 14 Districts | Monsoon Active

LIVEफर्रुखाबाद में 31 मकान गंगा में समाए:मेरठ-संभल में घरों में घुसा पानी, 16 जिलों में बाढ़ का अलर्ट; आज 28 जिलों में बारिश

- कॉपी लिंक

यूपी में आज 28 जिलों में बारिश का अलर्ट है। सोनभद्र में भारी बारिश की संभावना है। मंगलवार को मेरठ, संभल, बिजनौर और मुजफ्फरनगर समेत 10 शहरों में जोरदार बारिश हुई। देर रात करीब 11 बजे प्रयागराज में करीब 30 मिनट तक झमाझम बारिश हुई।

मेरठ और संभल में इतनी बारिश हुई कि गलियां और कॉलोनियां तालाब बन गईं। घरों और दुकानों में एक-एक फीट तक पानी भर गया। मुजफ्फरनगर में कांवड़ रूट और शिव चौक पर 2-3 फीट पानी भर गया। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा बारिश के बीच घुटनों तक पानी में उतरे।

उधर, पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से यूपी की 10 नदियां उफान पर हैं। 16 जिलों में बाढ़ की चेतावनी है। फर्रुखाबाद में पिछले 8 दिनों में 31 मकान गंगा में समा चुके हैं। लोग नावों से सामान लेकर जा रहे हैं।

वाराणसी में घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। सभी 84 घाटों को आपस में जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। मथुरा में यमुना नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। वहीं IMD के सैटेलाइज इमेज के अनुसार, यूपी के पूर्वी हिस्से में वाराणसी के ऊपर बादलों का सिर्फ एक पॉकेट बचा है। हालांकि पश्चिमी यूपी में बादलों का जमावड़ा है।

बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए…

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के ऊपर मध्य क्षोभमंडल तक विस्तृत निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है। हालांकि, मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से कुछ दक्षिण में बनी हुई है।यह बीकानेर, निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, सिद्धी, रांची और दीघा होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। इसके कारण प्रदेश के अधिकांश पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों में मानसूनी बारिश की गतिविधियों में आई कमी 12 अगस्त तक जारी रहने के आसार हैं।

कल कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए

यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें