लखनऊ में पुलिस को चकमा देकर भागा चोर 24 घंटे में गिरफ्तार
लखनऊ में पुलिस को चकमा देकर भागा चोर 24 घंटे में गिरफ्तार पुलिस ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले सिपाही के खिलाफ हो चुकी है कार्रवाई. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 12, 2026 at 8:01 AM IST लखनऊ: राजधान…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ में पुलिस को चकमा देकर भागा चोर 24 घंटे में गिरफ्तार
पुलिस ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले सिपाही के खिलाफ हो चुकी है कार्रवाई.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 12, 2026 at 8:01 AM IST
लखनऊ: राजधानी की ठाकुरगंज पुलिस कस्टडी से फरार हुए चोर मोहम्मद शानू उर्फ समद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चौपटिया रोड पर घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले सिपाही के खिलाफ भी कानूनी शिकंजा कस दिया है.
पुलिस के मुताबिक, निवाजगंज निवासी सुशीला साहू के घर से 7 अगस्त की देर रात नकदी व मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने तहसीनगंज निवासी शानू को 9 अगस्त की रात गुलालाघाट से गिरफ्तार किया था. सोमवार तड़के करीब 7 बजे शानू ने संतरी ड्यूटी पर तैनात रिक्रूट सिपाही अजीत कुमार से शौच जाने की बात कही. सिपाही जैसे ही उसे परिसर स्थित शौचालय ले गया, शानू मौका पाकर सिपाही को चकमा देते हुए थाने की दीवार पार कर फरार हो गया था.
सिपाही पर भी एफआईआर: घटना में पुलिस प्रशासन की बड़ी नाकामी तब सामने आई जब सिपाही अजीत ने आरोपी के गायब होने की खबर तुरंत अधिकारियों को देने के बजाय करीब 35 मिनट तक छिपाए रखी. उसने रात्रि अधिकारी पंकज सिंह को सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए आलाधिकारियों के निर्देश पर फरार आरोपी शानू और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले सिपाही अजीत कुमार के खिलाफ अलग से मामला दर्ज कर लिया गया.
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कस्टडी से भागे आरोपी को मुस्तैदी दिखाते हुए देर रात फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे चोरी के अन्य सामान की बरामदगी को लेकर पूछताछ जारी है. पुलिस हिरासत से भागने और कस्टडी सुरक्षा में लापरवाही बरतने के मामले में नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: लखनऊ: फर्जी कॉल सेंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, 9 पुलिसकर्मियों पर एक्शन, 3 सस्पेंड, 6 लाइन हाजिर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'

यूपी में पुल डूबा, उफनाती नदी में फंसे 3 लोग: उन्नाव में गलियों में नाव चल रही; 16 जिलों में बाढ़ और 28 में बारिश का अलर्ट - Varanasi News

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: चोर ने लुंगी डांस किया, 5 लाख की KTM-बाइक चुराई; हवा में चक्कर लगाता रहा विमान - Varanasi News


