होमक्राइमयूपी में पुल डूबा, उफनाती नदी में फंसे 3 लोग: उन्नाव में गलियों में नाव चल रही; 16 जिलों में बाढ़ और 28 में बारिश का अलर्ट - Varanasi News
क्राइम

यूपी में पुल डूबा, उफनाती नदी में फंसे 3 लोग: उन्नाव में गलियों में नाव चल रही; 16 जिलों में बाढ़ और 28 में बारिश का अलर्ट - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - UP Weather Forecast: Heavy Rain Alert In 14 Districts | Monsoon Active LIVEयूपी में पुल डूबा, उफनाती नदी में फंसे 3 लोग:उन्नाव में गलियों में नाव चल रही; 16 जिलों में बाढ…

Dainik Bhaskar के अनुसार12 अगस्त 2026 को 03:18 am बजे
यूपी में पुल डूबा, उफनाती नदी में फंसे 3 लोग:  उन्नाव में गलियों में नाव चल रही; 16 जिलों में बाढ़ और 28 में बारिश का अलर्ट - Varanasi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- UP Weather Forecast: Heavy Rain Alert In 14 Districts | Monsoon Active

LIVEयूपी में पुल डूबा, उफनाती नदी में फंसे 3 लोग:उन्नाव में गलियों में नाव चल रही; 16 जिलों में बाढ़ और 28 में बारिश का अलर्ट

- कॉपी लिंक

पश्चिमी यूपी को छोड़कर बाकी प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिर से थम गई है। आसमान से बादल छटने लगे हैं। हालांकि, पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। कई गांवों में पानी घुस गया है। गलियों में नावें चल रही हैं।

सहारनपुर में बरसाती नदियां उफान पर हैं। शाहपुर गाड़ा नदी पर बना पुल डूब गया है। लोग जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच नदी पार कर रहे हैं। मंगलवार को बाइक से जा रहे 3 लोग पुल पर तेज बहाव में फंसकर बहने लगे। गनीमत रही कि उन्होंने खुद को संभाला और बाइक से उतरकर पैदल पुल पार किया।

वाराणसी में घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। सभी 84 घाटों को आपस में जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। मथुरा और आगरा में यमुना नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। वृंदावन में केशीघाट का परिक्रमा मार्ग जलमग्न हो गया है। फर्रुखाबाद के 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 31 घर गंगा नदी में समा चुके हैं।

इधर, बुधवार सुबह से लखनऊ, कानपुर और वाराणसी समेत ज्यादातर शहरों में मौसम साफ है। सहारनपुर और आगरा समेत पश्चिमी यूपी के कुछ शहरों में बादल छाए हैं। आज 28 जिलों में बारिश का अलर्ट है। सोनभद्र में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 16 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

इससे पहले, मंगलवार को मेरठ, संभल, बिजनौर और मुजफ्फरनगर समेत 10 शहरों में जोरदार बारिश हुई। मेरठ और संभल में गलियां-कॉलोनियां तालाब बन गईं। घरों और दुकानों में पानी भर गया। मुजफ्फरनगर में डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा बारिश के बीच खुद घुटनों तक पानी में उतरे। बिजनौर में सड़कों पर 2-3 फीट जलभराव देखा गया।

बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए…

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

मध्य प्रदेश के पास बने हवा के दबाव के कारण पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश हो रही है। जबकि, मानसूनी रेखा के दक्षिण की ओर खिसकने से पूर्वी और मध्य यूपी में अभी बारिश कम है। हालांकि, कल से मानसून फिर से एक्टिव होगा, जिससे पूरे यूपी में अच्छी बारिश होगी।

वाराणसी-कानपुर समेत 16 जिलों में बाढ़ की चेतावनी

मौसम विभाग ने हापुड़, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बलरामपुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया, कौशांबी, औरैया, मथुरा और वाराणसी में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। लोगों से कहा है कि निचले इलाकों में जाने से बचें।

आज कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए

यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

लखीमपुर-खीरी में शारदा नदी का कटान लगातार जारी है। सिंघिया के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी की तेज धार में गुजारा ग्राम पंचायत के सिंघिया एहेतमाली और सिंघिया गैर एहेतमाली क्षेत्रों की लगभग 70 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि कटान की चपेट में आ गई है। खेतों में खड़ी गन्ने और धान की फसलें भी नदी में विलीन हो रही हैं।

इससे पहले, शारदा नदी ने सिंघिया गांव के लगभग 150 घरों को उजाड़ दिया था। विस्थापित परिवारों ने दूसरे गांवों में किसी तरह आशियाना बनाकर अपना जीवन फिर से शुरू किया था। उन्हें उम्मीद थी कि बची हुई जमीन से वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर पाएंगे और बच्चों की पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

- कॉपी लिंक

आगरा में बुधवार सुबह से मौसम साफ है। हल्की धूप निकल रही है। हवा भी सामान्य से अधिक है, लेकिन उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। हालांकि, दिन में एक या दो बार बूंदाबांदी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त तक मौसम साफ रहेगा। बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। 14 अगस्त को जरूर कुछ घंटों के लिए दिन में मौसम बदलने के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री रहा।

- कॉपी लिंक

बरेली में आज सुबह से ही तेज धूप निकली है। तापमान में भी पिछले दिनों की अपेक्षा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज का अधिकतम तापमान 36⁰C रहने का अनुमान है। उमस आज भी बरेली वालों को परेशान करेगी। ह्यूमिडिटी 77 फीसदी रहेगी। सुबह से ही धूप इतनी तेज है कि चंद मिनट खड़ा होना मुश्किल हो रहा है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सहारनपुर में मिर्जापुर क्षेत्र की बरसाती नदियां उफान पर हैं। नदी-नालों में अचानक बढ़े जलस्तर और तेज बहाव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात खतरनाक होने के बावजूद शाहपुर गाड़ा नदी में लोग जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच नदी पार करते नजर आ रहे हैं।

- तेज धारा के बीच बाइक लेकर नदी पार करने का प्रयास कर रहे कुछ लोग पानी के बीच फंस गए। पानी का बहाव इतना तेज दिखाई दिया कि जरा सी चूक बाइक सवारों को बहा सकती थी। पैदल राहगीर भी इसी खतरनाक रास्ते से गुजरते नजर आए।

- ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान बरसाती नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। कुछ ही देर में रास्ते खतरनाक हो जाते हैं। ऐसे में प्रशासन को संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाकर लोगों को तेज बहाव में नदी पार करने से रोकना चाहिए, ताकि कोई अनहोनी न हो सके।

- कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने हापुड़, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बलरामपुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया, कौशाम्बी, औरैया, मथुरा और वाराणसी में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। लोगों से कहा है कि निचले इलाकों में जाने से बचें।

- कॉपी लिंक

प्रयागराज में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे मौसम अचानक बदला। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। करीब 30 मिनट तक हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया।

- कॉपी लिंक

- बात खरी हैअफसरों ने BJP विधायक को पकड़ाए कोरे कागज: अखिलेश रील में बिजी- डिंपल दे रहीं मैसेज, SDM साहब दे रहे धमकी

- भास्कर इंटरव्यूबृजभूषण भावुक होकर बोले-रेपिस्ट कहा, अच्छा होता गोली मार देते: लालच देकर जिन बच्चों से केस कराया, उन्होंने ही पोल खोली

- योगी ने पूछा- राहुल-अखिलेश पढ़े-लिखे हैं या नहीं?: आंकड़ों से जवाब दिया; सांसद रवि किशन के मौन व्रत पर चुटकी ली, VIDEO

- मुस्लिम महिला कांवड़िया को गाली देने वाला थाने में लंगड़ाया: संभल में हाथ जोड़े, कान पकड़े, माफी मांगी- अब हर किसी का सम्मान करूंगा

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें