यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत' Akash Anand Speech: बसपा नेता आकाश आनंद ने बीजेपी राज में यूपी की क़ानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे, जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है औ…

सौजन्य से:- ABP News
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Akash Anand Speech: बसपा नेता आकाश आनंद ने बीजेपी राज में यूपी की क़ानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे, जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है और उन्हें पढ़ने की सलाह दी है.
बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के योगी सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर लगाए गए आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने कहा कि आकाश आनंद को अभी और पढ़ने-समझने की जरुरत है. कानून राज के कारण ही जनता ने दो बार योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाई है और तीसरी बार बनाने के लिए तैयार है.
बसपा नेता आकाश आनंद ने सोमवार को हाथरस में हुई जनसभा में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए एनकाउंटर और क़ानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे, जिस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित है. उन्होंने कहा कि आकाश आनंद को अभी प्रदेश की जमीन की राजनीति और सरकार के कामकाज को समझने की जरूरत है.
आकाश आनंद के बयान पर पलटवार
उत्तर प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर भरोसा है यही वजह है कि जनता ने लगातार दो बार भाजपा की सरकार बनाई है और पार्टी तीसरी बार भी सरकार बनाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार का मूल मंत्र सुशासन और कानून का राज है.
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में अपराध और संगठित माफिया के खिलाफ अभियान चला कर उन्हें खत्म करने और यूपी से भागने का काम किया है. सरकार ऐसे लोगों के हौसले तोड़ने का काम किया है जिन्होंने प्रदेश में भय और डर का माहौल बना रखा था. सरकार की सख्ती का असर जमीन पर दिखाई दे रहा है.
कानून-व्यवस्था को देखकर आ रहा निवेश
आलोक अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर होने के कारण देश-विदेश की कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश कर रही हैं. निवेश बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ा है.
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में पुलिस को चकमा देकर भागा चोर 24 घंटे में गिरफ्तार

यूपी में पुल डूबा, उफनाती नदी में फंसे 3 लोग: उन्नाव में गलियों में नाव चल रही; 16 जिलों में बाढ़ और 28 में बारिश का अलर्ट - Varanasi News

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: चोर ने लुंगी डांस किया, 5 लाख की KTM-बाइक चुराई; हवा में चक्कर लगाता रहा विमान - Varanasi News


