17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा? असम और केरल में बाढ़ से बुरा हाल है. बीते रोज दिल्ली में 56 मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और मेघालय…

सौजन्य से:- ABP News
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
असम और केरल में बाढ़ से बुरा हाल है. बीते रोज दिल्ली में 56 मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और मेघालय समेत कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है.
मॉनसून देशभर में एक बार फिर से जोर पकड़ता दिख रहा है. असम और केरल में बाढ़ से बुरा हाल है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार (7 अगस्त) के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को तेज बारिश के चलते कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया. राजधानी में बीते रोज 56 मिमी बारिश हुई, जिसके चलते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिर गया. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कल बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
IMD के मुताबिक शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा पूर्वी यूपी के भी कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में भी आज बारिश का दौर जारी रहेगा. 9 अगस्त तक राज्य में बारिश की संभावना है.
बंगाल में भारी बारिश
मौसम विभाग ने बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. दक्षिण बंगाल के पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर के अलावा बांकुड़ा में भारी बारिश होने की संभावना है. IMD के मुताबिक आज कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झाड़ग्राम, पुरुलिया और पश्चिम बर्धमान जिलों में शुक्रवार तक भारी बारिश हो सकती है.
राजस्थान के लिए चेतावनी
राजस्थान में बारिश का दौर जारी है. बीते 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. 7-10 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश के आसार हैं.
केरल में अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में केरल के मध्य और उत्तरी हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है. कासरगोड, कन्नूर, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा और पथानामथिट्टा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बाकी 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Weather Today: कल से फिर बदलेगा मौसम, लखनऊ और पूर्वी यूपी में थमेगा बारिश का दौर - up weather rain to recede in lucknow eastern up from saturday

उत्तर प्रदेश के बस्ती ज़िले के लोग क्यों कर रहे हैं इथेनॉल प्लांट का विरोध? - BBC News हिंदी

यूपी में अगले 4-5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी जारी


