UP Weather 9 September: यूपी में तीन दिन और झेलिए गर्मी फिर 5 दिन होगी रिमझिम बारिश
UP Weather 9 September: यूपी में तीन दिन और झेलिए गर्मी फिर 5 दिन होगी रिमझिम बारिश UP Weather 9 September: मौसम विभाग के अनुसार यूपी में तीन दिन और गर्मी झेलनी पड़ेगी। इसके बाद 5 दिन रिमझिम बारिश होगी। तीन दिन में तापमा…

सौजन्य से:- Hindustan
UP Weather 9 September: यूपी में तीन दिन और झेलिए गर्मी फिर 5 दिन होगी रिमझिम बारिश
UP Weather 9 September: मौसम विभाग के अनुसार यूपी में तीन दिन और गर्मी झेलनी पड़ेगी। इसके बाद 5 दिन रिमझिम बारिश होगी। तीन दिन में तापमान बढ़ेगा और फिर बारिश के साथ तापमान में कमी आएगी।
यूपी के कई इलाकों में अभी तीन दिन तक गर्मी और उमस झेलनी पड़ेगी। इसके बाद बारिश का अंतिम दौर शुरू होगा। यह करीब तीन से पांच दिन चल सकता है। इस दौरान रिमझिम या हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 सितंबर तक आंशिक बादल छाए रहेंगे, आवाजाही भी होती रहेगी। दिन में धूप व् छांव का सिलसिला भी चलता रहेगा लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। जबकि 12 सितंबर से बादलों की आमद होगी और अंतिम दौर की बारिश के आसार हैं। यह दौर तीन से पांच दिनों तक चल सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद इस सीजन बादलों की विदाई हो जाएगी। इधर मंगलवार को सुबह से धूप-छांव का सिलसिला चला और तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री कम होकर 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 84 दर्ज किया गया।
रिकार्ड बारिश के बाद निकली धूप, तापमान में हुआ इजाफा
पश्चिम यूपी में रिकार्ड बारिश के बाद मौसम में तेजी से बदलाव हुआ और मंगलवार को दिन में धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। दिन का तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अब बारिश का प्रभाव कम होगा और धूप की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मंगलवार की दिन में अधिकतम तापमान 34.7 और रात में न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
प्रयागराज में धूप-छांव के बीच दोपहर में झमाझम बारिश
प्रयागराज में अगस्त की तरह सितंबर में भी मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मंगलवार को सुबह तेज धूप निकली और आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन दोपहर में तीन बजे के लगभग तेज बारिश शुरू हो गयी। लगभग 25 मिनट तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पिछले 24 घंटे में 2.04 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
वहीं, सोमवार की रात का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, नौ से 13 सितंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके बाद बारिश का दौर कम हो जाएगा। बारिश बंद हो जाएगी। यूपी में कई इलाकों में एक बार तापमान में थोड़ी बढ़ौतरी के बाद धीरे-धीरे तापमान नीचे आने लगेगा और मौसम में ठंडक बढ़ेगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Kanpur News: मंगल भवन की कमेटी भंग करने पर भड़कीं कानपुर की मेयर, बोलीं - गलत हुआ

Ahead of Uttar Pradesh Assembly polls, Akhilesh Yadav launches 'PDA’ Yatra from Raebareli

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी


