होमशिक्षा-करियरUP Weather: यूपी में फिर ऐक्टिव हुआ मॉनसून, सरयू नदी से कटान, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
शिक्षा-करियर

UP Weather: यूपी में फिर ऐक्टिव हुआ मॉनसून, सरयू नदी से कटान, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather: यूपी में फिर ऐक्टिव हुआ मॉनसून, सरयू नदी से कटान, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट सरयू नदी ने मोजपुर रिंगबांध के पास शनिवार रात तेज कटान शुरू कर दी। इसे लेकर लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उधर, मौसम विभाग ने…

Hindustan के अनुसार16 अगस्त 2026 को 07:55 am बजे
UP Weather: यूपी में फिर ऐक्टिव हुआ मॉनसून, सरयू नदी से कटान, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सौजन्य से:- Hindustan

UP Weather: यूपी में फिर ऐक्टिव हुआ मॉनसून, सरयू नदी से कटान, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सरयू नदी ने मोजपुर रिंगबांध के पास शनिवार रात तेज कटान शुरू कर दी। इसे लेकर लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उधर, मौसम विभाग ने 16 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर ऐक्टिव नजर आ रहा है। इस बीच बस्ती से खबर है कि सरयू नदी ने मोजपुर रिंगबांध के पास शनिवार रात तेज कटान शुरू कर दी। कटान की रफ्तार तेज होने से रिंगबांध पर खतरा मंडराने लगा था। हालात की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ कार्य खंड प्रथम ने मजदूरों की पूरी टीम मौके पर उतार दी। मजदूरों ने रात में तेजी से बांध बचाव का काम किया। कटान को देखकर ग्रामीणों में डर की स्थिति बन गई है। हालांकि शनिवार देर रात तक बांध की कटान को पूरी तरह से रोक कर बांध कर सुरक्षित कर लिया गया। उधर, मौसम विभाग ने 16 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। पूर्वानुमान है कि प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 16 अगस्त को गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 17 अगस्त को श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडरकरनगर, सहारनपुर, अमरोहा, संभल, बदायूं और आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है।

इसी तरह 18 अगस्त को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।

सरयू की कटान पर प्रशासन अलर्ट

वहीं बस्ती में सरयू नदी द्वारा मोजपुर रिंगबांध की कटान को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एक दिन पहुले ही बस्ती के कमिश्नर वैभव श्रीवास्तव ने अतिसंवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध, गौरा-सैफाबाद तटबंध तथा उमरिया रिंग बांध का निरीक्षण कर बाढ़ से बचाव और तटबंध सुरक्षा के कामों की स्थिति का जायजा लिया था और बांध सुरक्षा के उपाय का निर्देश दिया था। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। रविवार सुबह नौ बजे जल स्तर 92.39 सेमी था, जो खतरे के निशान से 34 सेमी नीचे था।

लेखक के बारे में

Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें