योगी बोले- बेटियों के लिए हमारी सरकार: अखिलेश ने कहा- गोरखपुर में गोरखधंधा; दोनों ने अवंतीबाई की एक ही प्रतिमा पर चढ़ाए फूल - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Rani Avantibai Lodhi Jayanti: Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav Visit Lucknow योगी बोले- बेटियों के लिए हमारी सरकार:अखिलेश ने कहा- गोरखपुर में गोरखधंधा; दोनों ने अवंतीबाई की…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Rani Avantibai Lodhi Jayanti: Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav Visit Lucknow
योगी बोले- बेटियों के लिए हमारी सरकार:अखिलेश ने कहा- गोरखपुर में गोरखधंधा; दोनों ने अवंतीबाई की एक ही प्रतिमा पर चढ़ाए फूल
- कॉपी लिंक
सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को अवंतीबाई लोधी की एक ही प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर जयंती मनाई। हजरतगंज स्थित प्रतिमा पर पहले 10 बजे सीएम योगी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बेटियों के स्वावलंबन के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। अवंतीबाई लोधी के नाम पर पीएसी की बटालियन का नाम रखा गया है।
उसी प्रतिमा पर फूल चढ़ाने अखिलेश यादव 10:48 बजे पहुंचे। यहां माल्यापर्ण करने के बाद उन्होंने मीडिया को बयान दिया-
गोरखपुर में गोरखधंधा चल रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए। इससे बड़ा गोरखधंधा क्या है? एक्सप्रेसवे पर जाइए देखिए कितने गड्ढे हैं, न जाने कितने गड्ढे होंगे। वीरांगना अवंतीबाई लोधी को हम याद करते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि उनका और उनके समाज का सम्मान हम करते रहेंगे।
यूपी पुलिस में 45 हजार महिला पुलिसकर्मी
सीएम योगी ने कहा- वीरांगना अवंतीबाई लोधी का आदर्श उत्तर प्रदेश के लिए प्रेरणा बन सके, इसके लिए हमारी सरकार ने जब 3 नई महिला पीएसी बटालियन का गठन किया तो हमने बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर पीएसी की नई वाहिनी का गठन किया। वहां वीरांगना अवंतीबाई की अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना भी की जा रही है।
बेटी सुरक्षित हो, सम्मान के साथ सिर उठाकर समाज में कार्य कर सके। बेटी के स्वावलंबन के लिए शासन की योजनाएं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सकें, इसी विश्वास के साथ अपने कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया है। इन्हीं शृंखला में उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 20% बेटियों की भर्ती अनिवार्य की। इसी वजह से 2017 में 10 हजार से बढ़कर 2026 में 45 हजार महिला पुलिसकर्मी हो गई हैं।
पेट्रोल में मिलावट, खाद की कमी से लोग परेशान
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में ही 500 प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पेट्रोल में मिलावट, महंगाई, खाद और डीएपी की कमी से लोग परेशान हैं। लखनऊ में जगह-जगह कूड़ा पड़ा है और नाले भरे हुए हैं, जबकि स्मार्ट सिटी की बात की जा रही है।
सरकार 300 करोड़ पेड़ लगाने का दावा करती है, लेकिन यह बताए कि पेड़ कहां लगाए गए। कांग्रेस के राष्ट्रगान विवाद पर कहा कि भाजपा के पास कोई दूसरा काम नहीं है और उसे जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
अवंतीबाई लोधी की तरह हम भी हक की लड़ेंगे
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने जिस तरह अपने हक और अधिकार के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उसी तरह हम भी लोगों के हक और अधिकार के लिए सरकारों से लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह समेत लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से देश आजाद हुआ। इसके बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और राम मनोहर लोहिया ने संविधान और समाजवाद का रास्ता दिखाया।
अखिलेश ने कहा कि संविधान रहेगा तो स्वतंत्रता, अधिकार और लोकतंत्र मजबूत रहेगा। उन्होंने कहा कि PDA की लड़ाई, सामाजिक न्याय का रास्ता और समाज को जोड़ने का काम सपा लगातार करती रहेगी। उन्होंने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी और उनके समाज के सम्मान के लिए भी पार्टी लड़ती रहेगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर मुख्यमंत्री ने दोहराई प्रतिबद्धता, दिया कार्रवाई का भरोसा - cm yogi assures action in ayodhya ram mandir donation theft

देश की आजादी के लिए वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणाः सीएम योगी

वाराणसी: दबंगों का आतंक! मैगी नहीं देने पर मारपीट और रेस्टोरेंट में तोडफोड़


