लखनऊ में घरों में घुसा पानी, सड़कें तालाब, बाइकें डूबीं: यूपी के 25 जिलों में बारिश; चित्रकूट में यूपी-MP को जोड़ने वाला पुल जलमग्न - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP Monsoon Alert: Heavy Rain In 28 Districts | Weather Update LIVEलखनऊ में घरों में घुसा पानी, सड़कें तालाब, बाइकें डूबीं:यूपी के 25 जिलों में बारिश; चित्रकूट में यूपी-MP को जोड़ने…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- UP Monsoon Alert: Heavy Rain In 28 Districts | Weather Update
LIVEलखनऊ में घरों में घुसा पानी, सड़कें तालाब, बाइकें डूबीं:यूपी के 25 जिलों में बारिश; चित्रकूट में यूपी-MP को जोड़ने वाला पुल जलमग्न
- कॉपी लिंक
यूपी में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। रविवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, बरेली समेत 25 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। गोरखपुर समेत 20 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं।
लखनऊ में तड़के 3 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। 5 घंटे तक लगातार बारिश हुई। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर 3-4 फीट पानी भर गया। जलभराव में कई बाइकें बंद हो गईं। गलियां तालाब बन गईं। पानी घरों और दुकानों में घुस गया। कारें आधी डूबी नजर आईं।
इधर, प्रदेश में गंगा, यमुना समेत 11 नदियां उफान पर हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी और बरदहा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। रामघाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। मानिकपुर में यूपी-एमपी को जोड़ने वाला छोटा पुल (रपटा) पिछले 36 घंटों से जलमग्न है।
उन्नाव में गंगा का पानी घरों में घुस गया। लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। वाराणसी में घाट किनारे बने 100 से अधिक छोटे मंदिर डूब गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का शवदाह स्थल भी जलमग्न हो गया है।
आज यूपी के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 25 शहरों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सीएम योगी ने भी अफसरों को फील्ड पर उतरकर हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।
बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए…
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार-
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रहा है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ रहा है, कमजोर पड़ता जा रहा है। हालांकि, इसके प्रभाव से उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर मजबूत होता जाएगा। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। अच्छी बारिश हो रही है। अगले 3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।
आज कहां-कहां बारिश की संभावना?
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
हरदोई में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। करीब छह बजे के आसपास आसमान में बादल छाए और बारिश शुरू होने से पिछले दिन से बनी उमस का असर काफी हद तक कम हो गया। 15 अगस्त को दिनभर गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया था। मौसम के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शनिवार 15 अगस्त को हरदोई में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात में न्यूनतम तापमान करीब 27 से 28 डिग्री के आसपास रहा।
- कॉपी लिंक
संभल में शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक करीब चार घंटे हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। रविवार सुबह 9:45 बजे तक तहसील संभल के ब्लॉक असमोली क्षेत्र के करीब 40 ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।
- कॉपी लिंक
बदायूं के कदमनगला गांव में बाढ़ का पानी घरों में घुसने लगा है। 6 लोगों के घर कटान की चपेट में आ गए। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। गांव वालों के आवागमन के लिए तीन स्टीमर भी लगाए गए हैं।
- कॉपी लिंक
जालौन के कोंच नगर स्थित प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में बारिश का पानी भर गया। घुटनों तक पानी में पुजारी और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आरती की।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
वाराणसी में रविवार सुबह 11 बजे तेज बारिश हुई। बारिश का सिलसिला शनिवार यानी 15 अगस्त से ही जारी है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी और कुछ मिनटों के बारिश के बाद पानी बरसने की गति थम जा रही है।
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में रविवार सुबह से आसमान में काले घने बादल छाए हैं। साथ में हल्की हवाएं भी चल रही हैं। वहीं, बादल के छटने से बीच-बीच में हल्की धूप भी निकली है। दूसरी तरफ नदियों का जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर भी तेज से बढ़ रहा है।
- कॉपी लिंक
बहराइच के मिहिपुरवा ब्लॉक क्षेत्र में तेज बारिश होने से भारी जलभराव हो गया है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- कॉपी लिंक
चित्रकूट जिले के पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र में पिछले करीब 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और लगातार रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
काफी दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। खेतों में नमी आने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। किसान बारिश को फसलों के लिए लाभकारी मान रहे हैं। उनका कहना है कि समय पर बारिश होने से खेतों की सिंचाई में मदद मिलेगी और फसलों को भी फायदा होगा।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
इटावा में रविवार सुबह भारी बारिश हुई। सड़कों पर जलभराव हो गया और लोगों की दुकानों के अंदर तक पानी पहुंचने लगा।
- कॉपी लिंक
फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज में रविवार सुबह हुई बारिश के बाद नगर की कई गलियां जलभराव की चपेट में आ गईं। बारिश का पानी सड़कों और गलियों में भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर गलियां तालाब जैसी नजर आईं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
आगरा के फतेहाबाद तहसील के वरना गांव में लगातार बारिश के चलते शनिवार देर रात कच्चे मकान की दीवार और छप्पर गिर गया। मलबे में दबकर छह बकरियों की मौत हो गई। हादसे के दौरान किसान का परिवार बाल-बाल बच गया।
- कॉपी लिंक
कानपुर में रविवार सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में घने बादल छाए हैं। बारिश शुरू हो गई। बीते कई दिनों से उमस व गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली है। सड़कों पर निकलने वाले लोग छाता लगाकर व रेन कोट पहनकर निकल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पूरे दिन इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
लखनऊ के भूतनाथ मार्केट में जलभराव के बाद मौके पर नगर निगम की टीम पहुंची। हालात का जायजा लिया। अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव और जोनल अधिकारी विकास सिंह ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी। अभियंत्रण विभाग के जूनियर इंजीनियर और SFI भी मौके पर मौजूद है। संबंधित अधिकारियों को भी बुलाया गया है।
- कॉपी लिंक
वाराणसी में रविवार सुबह से तेज धूप निकली हुई है। हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटा हैं। नमी 76% बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दूसरी तरफ, गंगा का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जिसकी वजह से घाटों का आपसी संपर्क टूटा हुआ है।
- कॉपी लिंक
बरेली में रविवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
- कॉपी लिंक
चित्रकूट के मानिकपुर तहसील क्षेत्र में बरदहा नदी में आई बाढ़ के कारण चमरौहा गांव के पास बना रपटा पिछले 36 घंटे से जलमग्न है। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच संपर्क मार्ग बाधित हो गया है। आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग फंसे हुए हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों और अन्य राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन स्कूल गए कई बच्चे पानी बढ़ने के कारण रास्ते में फंस गए थे, जिन्हें घर पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
लखनऊ में शनिवार तड़के साढ़े 5 बजे से बारिश हो रही है। सुबह के समय काले बादल छाए हुए हैं। दिन में अधिकतर समय बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना बनी रहेगी।
- कॉपी लिंक
- संभल के बेहटा साहू गांव में तेज बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। इस हादसे में परिवार के सात सदस्य मलबे में दब गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बुद्धसैन पुत्र जयराम के कच्चे मकान की छत भारी बारिश के कारण मिट्टी में पानी भरने से अचानक ढह गई। छत गिरने से परिवार के सात सदस्य मलबे में फंस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी दबे हुए सदस्यों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदौसी पहुंचाया।
- हादसे में बुद्धसैन की 45 वर्षीय पत्नी पूनम के सिर में गंभीर चोटें आईं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर कर दिया। उनकी 20 वर्षीय बेटी अंशी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज चंदौसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। परिवार में पत्नी पूनम और बेटी अंशी के अलावा 15 वर्षीय माया, 14 वर्षीय छाया, 8 वर्षीय संध्या और 11 वर्षीय बेटा संजय भी शामिल हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- बलिया के बांसडीह में सरयू नदी का जलस्तर तीन दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को फिर बढ़ गया। डीएसपी हेड पर शुक्रवार सुबह आठ बजे जलस्तर 63.42 मीटर दर्ज किया गया, जो गुरुवार को 63.39 मीटर था। चांदपुर गेज पर जलस्तर 57.30 मीटर पर स्थिर रहा।
- जलस्तर में मामूली वृद्धि के बावजूद तटवर्ती क्षेत्रों में कटान का संकट गहरा गया है। दियारा क्षेत्र के टुकड़ा नंबर दो, मल्लाही चक, सुल्तानपुर पोखरा, भोजपुरवा और महाराजपुर जैसे गांवों के सामने सरयू की धारा तेजी से भूमि का कटाव कर रही है। कटान की रफ्तार बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
- कॉपी लिंक
फर्रुखाबाद जिले में बाढ़ का प्रकोप जारी है। 62 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा नदी खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे बह रही है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंगा का जलस्तर वर्तमान में 136.95 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है। जनपद की तीनों तहसीलें बाढ़ से प्रभावित हैं। सदर तहसील क्षेत्र के 12 गांव, कायमगंज के 20 गांव और अमृतपुर तहसील क्षेत्र के 30 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई गांवों में आवागमन के लिए नाव-मोटरबोट का सहारा लिया जा रहा है।
- कॉपी लिंक
- क्या 2027 चुनाव लड़ पाएंगे आजम खान?: शिवपाल ने गृहमंत्री बनाने का दावा किया, इसमें कितना दम; जानिए सियासी समकरण
- 79 साल से हरियाली तीज मनाते हैं बांके बिहारी: 10 किलो सोने, 1000 किलो चांदी से बने झूले पर झूलते हैं; VIDEO में ठाकुरजी के दर्शन
- भास्कर इन्वेस्टिगेशन‘जहर इतना कम कर देंगे कि नशा होगा, मौत नहीं': 70 हजार में सांप के डंक का नशा, डिमांड पर क्लबों में होते हैं सप्लाई
- भास्कर एक्सक्लूसिवबसपा चारों सदनों में शून्य होगी, ऐसा 37 साल बाद: इकलौते विधायक का निधन; नवंबर में राज्यसभा सांसद का भी कार्यकाल खत्म
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

सौमित्र विहार योजना: लखनऊ में घर बसाने का सपना होगा पूरा, किफायती दरों पर मिलेंगे 5000 से अधिक प्लॉट - saumitra vihar yojana affordable plots in lucknow by up awas vikas parishad

क्या होते हैं एनालॉग डेयरी उत्पाद जिन पर योगी सरकार ने लगाया बैन, कैसे बनता है पनीर-घी

UP Weather: यूपी में फिर ऐक्टिव हुआ मॉनसून, सरयू नदी से कटान, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


