वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार Varanasi News In Hindi: वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत मैगी को लेकर विवाद देखने को मिला है, युवकों के गुट ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए रेस्टोरेंट के पास खड़ी गाड़ी…

सौजन्य से:- ABP News
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
Varanasi News In Hindi: वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत मैगी को लेकर विवाद देखने को मिला है, युवकों के गुट ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए रेस्टोरेंट के पास खड़ी गाड़ी को आग लगा दी.
वाराणसी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां मैगी को लेकर युवकों का उत्पात देखने को मिला है. बताया गया कि देर रात मैगी खाने के लिए युवाओं का एक झुंड रेस्टोरेंट पर पहुंचता, लेकिन वहां पर रात होने की वजह से उन्हें मैगी नहीं मिल पाई. इसके बाद युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए रेस्टोरेंट के पास खड़ी गाड़ी को आग लगा दी, पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए 20 लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
इस संबंध में एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत भोजूबीर क्षेत्र में देर रात्रि युवाओं का एक समूह मैगी खाने के लिए पहुंचता है. रात होने की वजह से रेस्टोरेंट में यह सुविधा नहीं मिल पाती है जिसके बाद रेस्टोरेंट पर मौजूद लोगो से वह गाली गलौज और मारपीट करने लगते हैं.
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
बेखौफ युवकों ने पेट्रोल डालकर फूंक दी गाड़ी
बताया गया है कि मैगी हीं मिलने पर इन युवकों का गुस्सा यहां ही नहीं थमा, बेखौफ युवकों ने मौके पर खड़ी एक चार पहिया कार को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया है. युवकों के तांडव का सीसीटीवी फुटेज भी जमकर वायरल हो रहा है. इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक की तरफ से निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
20 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
वहीं, इस घटना को लेकर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में 8 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि BNS की 6 धाराओं और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के 3 धाराओं में युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में आरोपिोयों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर मुख्यमंत्री ने दोहराई प्रतिबद्धता, दिया कार्रवाई का भरोसा - cm yogi assures action in ayodhya ram mandir donation theft

देश की आजादी के लिए वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणाः सीएम योगी

वाराणसी: दबंगों का आतंक! मैगी नहीं देने पर मारपीट और रेस्टोरेंट में तोडफोड़


