होम›विकास›UP Weather 27 September: यूपी में आज भी होगी झमाझम बारिश, बरेली-मुरादाबाद समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
विकास

UP Weather 27 September: यूपी में आज भी होगी झमाझम बारिश, बरेली-मुरादाबाद समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

UP Weather 27 September: यूपी में आज भी होगी झमाझम बारिश, बरेली-मुरादाबाद समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट UP Weather 27 September: यूपी में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। प्रदेश के कई हिस्सों म…

Hindustan के अनुसार27 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
UP Weather 27 September: यूपी में आज भी होगी झमाझम बारिश, बरेली-मुरादाबाद समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

सौजन्य से:- Hindustan

UP Weather 27 September: यूपी में आज भी होगी झमाझम बारिश, बरेली-मुरादाबाद समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

UP Weather 27 September: यूपी में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में आज झमाझम बदरा बरसेंगे। मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

UP Weather 27 September: यूपी में हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई स्थानों पेड़ के गिरने से आवागमन बाधित हो गया है। इसके अलावा कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज भी झमाझम बारिश की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। इसे लेकर प्रदेशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यूपी में बीते 3 दिनों से हो रही बारिश ने हाल-बेहाल कर दिया है। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद समेत कई जिलों में पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। कई इलाकों में सड़के गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। भारी बारिश से गंगा एक्सप्रेसवे भी अछूता नहीं रहा। उन्नाव के बशीरतगंज इंटरचेंज रास्ते पर पानी भर गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज भी जमकर बदरा बरसेंगे। ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।

इन जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों यलो अलर्ट

श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में भारी वर्षा की उम्मीद है। इन जिलों में यलो अलर्ट है।

यहां मेघगर्जन के साथ चलेंगी झोंकेदार हवाएं

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन/वज्रपात के साथ झोंकेदार हवाएं करीब 40-59 किमी/घंटा से बढ़कर 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।

आंधी-बारिश से 42 लोगों की मौत

उधर, बारिश और तूफानी हवाओं ने बीते 48 घंटों में भारी तबाही मचाई है। अलग-अलग जिलों में पेड़, कच्ची दीवार और मकान गिरने से अब तक 42 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। अवध क्षेत्र की 23 लोगों की जान गई है। जबकि बुंदेलखंड और मध्य यूपी में आठ लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा ब्रज में एक, वाराणसी में दो और गोरखपुर-बस्ती मंडल में आठ लोगों की मौतें हुई हैं।

गंडक नदी का डिस्चार्ज तीन लाख क्यूसेक से ऊपर पहुंचा

कुशीनगर जिले में गंडक नदी का डिस्चार्ज तीन लाख क्यूसेक से ऊपर पहुंच गया है। डिस्चार्ज बढने से तटवर्ती गांवों में चिंता बढ गई है वहीं जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है। बांधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें