UP T20 League; दिव्यांश जोशी ने जड़ा जोशीला शतक, मेरठ ने लखनऊ को मात देकर दूसरी बार हासिल की जीत
UP T20 League; दिव्यांश जोशी ने जड़ा जोशीला शतक, मेरठ ने लखनऊ को मात देकर दूसरी बार हासिल की जीत लखनऊ फाल्कंस की टीम 16 ओवर में 109 रनों पर ही सिमट गई थी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 7, 2026 at…

सौजन्य से:- ETV Bharat
UP T20 League; दिव्यांश जोशी ने जड़ा जोशीला शतक, मेरठ ने लखनऊ को मात देकर दूसरी बार हासिल की जीत
लखनऊ फाल्कंस की टीम 16 ओवर में 109 रनों पर ही सिमट गई थी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 7, 2026 at 8:23 AM IST
लखनऊ : यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के फाइनल में मेरठ के दिव्यांश जोशी के शानदार शतक की बदौलत मेरठ मावेरिक्स ने लखनऊ फाल्कंस को मात देकर दूसरी जीत का खिताब हासिल कर लिया है. लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई अंतरराष्ट्रीय इकाना स्टेडियम में दिव्यांश जोशी ने महज 40 गेंदों में ही 105 रन ठोक डाले. इसके बाद 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स की पूरी टीम 16 ओवर में सिर्फ 109 रन ही बना पाई.
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को हुई फाइनल मुकाबले में लखनऊ फाल्कंस के कप्तान भुवनेश्वर कुमार की टीम कोई करिश्मा नहीं कर पाई. ऐसे में पहली बार फाइनल में पहुंची लखनऊ फाल्कंस की टीम का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया. जबकि मेरठ ने दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. हालांकि लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार लगातार पूरी लीग में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन फाइनल में कोई करिश्मा नहीं कर पाए. मेरठ के बल्लेबाजों के आगे लखनऊ का कोई गेंदबाज नहीं टिक पाया.
मेरठ के दिव्यांश जोशी ने लखनऊ की टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा. सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. दिव्यांश ने अपनी पारी में 12 चौके व सात छक्के जड़े. दिव्यांश ने 37 गेंदों में शतक पूरा कर यूपी टी-20 लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक भी जड़ा. इसके बाद 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स 16 ओवर में सिर्फ 109 रन ही बना पाई. मेरठ मावेरिक्स ने लखनऊ फाल्कंस को 94 रन से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की. दिव्यांश ने अकेले जितने रन बनाए लखनऊ की पूरी टीम उससे सिर्फ चार रन ही ज्यादा बना पाई.
इसके पहले मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. स्वास्तिक चिकारा और दिव्यांश जोशी ने पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी कर टीम को तेज शुरुआत दी. लखनऊ को पहली सफलता पांचवें ओवर में आईपीएल स्टार विप्रज निगम ने दिलाई. उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर स्वास्तिक चिकारा को आउट करते हुए ये साझेदारी तोड़ी.
स्वास्तिक ने 14 गेंदों पर तीन चौके की सहायता से 18 रन बनाए. दूसरे छोर पर दिव्यांश जोशी का बल्ला लगातार गरजता रहा. दिव्यांश ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. इस दौरान दिव्यांश ने छह चौके व चार छक्के लगाए. उनके इस अर्धशतक के साथ ही उन्होंने सीजन-4 का सबसे तेज अर्धशतक भी अपने नाम कर लिया. मेरठ ने पावरप्ले के छह ओवर में एक विकेट पर 53 रन बनाए.
इसके बाद रितुराज शर्मा ने दिव्यांश का साथ दिया और दोनों ने स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. मेरठ का दूसरा विकेट नौवें ओवर में 103 रन के कुल स्कोर पर गिरा. रितुराज 17 गेंदों पर तीन चौके व एक छक्के से 24 रन बनाकर अजीत वर्मा की गेंद पर विप्रज निगम को कैच थमा बैठे. अक्षय दुबे 15 रन बनाकर 13 वें ओवर की दूसरी गेंद पर अभिनंदन सिंह की गेंद पर अजीत वर्मा को कैच थमा बैठे. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अभिनंदन ने मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह (1) को पवेलियन वापस भेज दिया. रिंकू प्रियम गर्ग को कैच दे बैठे. उस समय टीम का स्कोर 4 विकेट पर 160 रन था.
इसी बीच दिव्यांश ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर मात्र 37 गेंदों की पारी में 11 चौके व 7 छक्के लगाते हुए 100 रन बनाए. यह यूपी टी-20 लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक रहा. दिव्यांश शतक पूरा करने के बाद 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर 105 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गए. उन्होंने 40 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके व 7 छक्के भी लगाए. मेरठ की पारी का अंत अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ जब जीशान अंसारी (3) को विकेटकीपर आराध्य यादव ने रन आउट किया.
लगातार चौथा फाइनल खेलकर मेरठ ने रचा इतिहास : यूपी टी-20 लीग में मेरठ मावेरिक्स का लगातार यह चौथा फाइनल रहा. टीम ने इस उपलब्धि के साथ राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली लीगों के इतिहास में लगातार चार फाइनल खेलने वाली पहली टीम बनने का दावा भी मजबूत किया है. मेरठ ने इस मुकाबले के साथ यूपी टी-20 लीग के इतिहास में अपने 50 मैच भी पूरे कर लिए हैं. दूसरी ओर लखनऊ फाल्कन्स पहली बार यूपी टी-20 लीग के फाइनल में उतरी है. लखनऊ फाल्कंस की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची, लेकिन खिताब का खाता खोलने में असफल रही.
यह भी पढ़ें : यूपी टी20 लीग चौथा सीजन; लखनऊ फाल्कन्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 13 रन से हराया
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी की 10 MLC सीटों के चुनाव में परखी जाएगी विधायकों की निष्ठा, सपा-BJP में अतिरिक्त सीटों के लिए होगी जंग

Lucknow News: गोरखपुर की गर्ल्स ने लखनऊ में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश ने चला 'मुस्लिम कार्ड', जासमीर अंसारी को दी बड़ी जिम्मेदारी


