UP T20 सीजन-4 में दिखेगा युवा जोश: लखनऊ-कानपुर में भिड़ेंगी टीमें, IPL के सितारों पर भी रहेंगी नजरें - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - UPT20 League 2026: Lucknow Kanpur Cricket Clash & IPL Stars Spotlight UP T20 सीजन-4 में दिखेगा युवा जोश:लखनऊ-कानपुर में भिड़ेंगी टीमें, IPL के सितारों पर भी रहेंगी नजरें -…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- UPT20 League 2026: Lucknow Kanpur Cricket Clash & IPL Stars Spotlight
UP T20 सीजन-4 में दिखेगा युवा जोश:लखनऊ-कानपुर में भिड़ेंगी टीमें, IPL के सितारों पर भी रहेंगी नजरें
- कॉपी लिंक
यूपी टी20 लीग (UPT20) का चौथा सीजन इस बार लखनऊ और कानपुर में क्रिकेट का रोमांच बढ़ाएगा। टूर्नामेंट के मुकाबले लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम और कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। गोरखपुर लायंस ने भी सीजन के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टीम का अभ्यास शिविर दो अगस्त से लखनऊ में चल रहा है।
ऑक्शन से पहले करीब डेढ़ महीने तक होमवर्क करने के बाद गोरखपुर लायंस ने टीम का संतुलित संयोजन तैयार किया है। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज आर्यन जुयाल ने कहा कि इस बार मुकाबला पिछले सीजन से ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा। ऑक्शन में टीम ने अपनी जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों का चयन किया है। अब मैदान पर प्रदर्शन करने की बारी है।
ध्रुव जुरेल की गैरमौजूदगी के लिए तैयार बैकअप
भारतीय टेस्ट टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर होने के कारण ध्रुव जुरेल शुरुआती मुकाबलों में गोरखपुर लायंस के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। टीम ने ऑक्शन के दौरान ही इसका बैकअप प्लान तैयार कर लिया था। आर्यन जुयाल के मुताबिक दलीप ट्रॉफी या राष्ट्रीय टीम की ड्यूटी के कारण प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी को देखते हुए टीम ने मजबूत विकल्प तैयार किए हैं।
UPT20 से IPL तक पहुंच रहे युवा खिलाड़ी
UPT20 युवा खिलाड़ियों के लिए बड़े मंच के रूप में उभर रही है। अंडर-16, अंडर-19 और अन्य युवा खिलाड़ियों को सीनियर व अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलता है। इससे उन्हें मैच के दबाव को संभालने और खेल की बारीकियां सीखने में मदद मिलती है।
गोरखपुर लायंस के तेज गेंदबाज विशाल निषाद इसका उदाहरण हैं। उन्हें UPT20 में प्रदर्शन के बाद Punjab Kings के लिए चुना गया। विशाल ने कहा कि इस लीग में सीनियर खिलाड़ी युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें बड़े मैचों का दबाव संभालना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि UPT20 में अच्छा प्रदर्शन करने पर IPL स्काउट्स की नजर खिलाड़ियों पर रहती है और यहां से IPL के साथ टीम इंडिया तक पहुंचने का रास्ता बन सकता है।
इकाना से ग्रीन पार्क तक क्रिकेट का उत्सव
सीजन-4 में लखनऊ और कानपुर के अलग-अलग मैदानों पर मुकाबले होने से खिलाड़ियों को अलग परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिलेगा। इकाना की परिस्थितियों के बाद कानपुर के ग्रीन पार्क में खेलना खिलाड़ियों के लिए नई चुनौती होगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला और ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इससे दोनों शहरों के क्रिकेट प्रशंसकों को लीग से जुड़ने का मौका मिलेगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में शुरू हुई स्टेट जूनियर बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सभी मंडलों से आयीं 94 खिलाड़ी, पहले दिन वाराणसी, कानपुर और गोरखपुर की बॉक्सरों ने दिखाया दम - Varanasi News

गोमूत्र से कमाई यूपी में शुरू हुई अनोखी योजना

यूपी युवाओं को 5 लाख फ्री लोन: योगी सरकार की युवा उद्यमी...


