होमक्राइमलखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
क्राइम

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत Lucknow News In Hindi: लखनऊ के मानकनगर में दर्दनाक हादसा हो गया है, जहां बेटी को स्कूल से लेकर लौट रहे एलआईसी एजेंट रवि कुशवाहा की बाइक नहर में गिर गई.…

ABP News के अनुसार10 अगस्त 2026 को 07:18 pm बजे
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

सौजन्य से:- ABP News

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

Lucknow News In Hindi: लखनऊ के मानकनगर में दर्दनाक हादसा हो गया है, जहां बेटी को स्कूल से लेकर लौट रहे एलआईसी एजेंट रवि कुशवाहा की बाइक नहर में गिर गई. डूबने से उनकी मौत हो गई, वहीम बेटी बाल-बाल बची.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया. मानकनगर थाना क्षेत्र में बेटी को स्कूल से लेकर लौट रहे एक पिता की नहर में डूबने से मौत हो गई. उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी. इस खौफनाक हादसे में 41 वर्षीय रवि कुशवाहा पानी के तेज बहाव में बह गए, जबकि गनीमत रही कि उनकी बेटी नहर में गिरने से बाल-बाल बच गई. एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रवि को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

मृतक रवि कुशवाहा मूल रूप से कृष्णानगर के खुशी विहार के रहने वाले थे और पेशे से एलआईसी (LIC) एजेंट थे. सोमवार दोपहर वह अपनी बेटी वंशिका को अवध कॉलेजिएट स्कूल से लेकर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान डीआरएम ऑफिस के पास नहर की पुलिया पर बाइक मोड़ते समय सामने से अचानक एक बड़ा वाहन आ गया. भारी वाहन को अचानक सामने देखकर रवि घबरा गए और बाइक से उनका संतुलन बिगड़ गया.

आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?

एक्सीलेटर और ब्रेक एक साथ दबने से हुआ हादसा

घबराहट में रवि से बाइक के ब्रेक और एक्सीलेटर दोनों एक साथ दब गए. इससे बाइक तेजी से उछली और पुलिया के पास टूटे हुए पत्थरों वाले हिस्से को पार करते हुए सीधे नहर में जा गिरी. इस हादसे में बेटी वंशिका छिटक कर बाहर ही गिर गई, जिससे उसे मामूली चोटें आईं. लेकिन रवि बाइक समेत गहरे पानी में जा गिरे और तेज बहाव में बहने लगे.

20 मीटर दूर मिला शव, परिवार में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही मानकनगर थाने की पुलिस के साथ आलमबाग थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. इसके बाद एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने नहर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया और घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर रवि को पानी से बाहर निकाला. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मानकनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ ने त्वरित कार्रवाई की थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और यह जांच की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ. इस दर्दनाक घटना के बाद रवि के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. उनके परिवार में पत्नी सुनीता कुशवाहा और दो बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है.

बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें