होमक्राइमवाराणसी: पत्नी की हत्या कर सूटकेस में बंद करने वाला आरोपी गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने चांदपुर से दबोचा
क्राइम

वाराणसी: पत्नी की हत्या कर सूटकेस में बंद करने वाला आरोपी गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने चांदपुर से दबोचा

वाराणसी: पत्नी की हत्या कर सूटकेस में बंद करने वाला आरोपी गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने चांदपुर से दबोचा दादर और नगर हवेली में पत्नी की हत्या करने वाले फरार आरोपी ऋषभ को यूपी एसटीएफ ने वाराणसी के चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया से…

ETV Bharat के अनुसार10 अगस्त 2026 को 07:18 pm बजे
वाराणसी: पत्नी की हत्या कर सूटकेस में बंद करने वाला आरोपी गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने चांदपुर से दबोचा

सौजन्य से:- ETV Bharat

वाराणसी: पत्नी की हत्या कर सूटकेस में बंद करने वाला आरोपी गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने चांदपुर से दबोचा

दादर और नगर हवेली में पत्नी की हत्या करने वाले फरार आरोपी ऋषभ को यूपी एसटीएफ ने वाराणसी के चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तार किया.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 10, 2026 at 9:26 PM IST

|Updated : August 10, 2026 at 10:02 PM IST

वाराणसी: यूपी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने दादर और नगर हवेली में दर्ज हत्या के एक मुकदमे में फरार युवक को वाराणसी से अरेस्ट किया है. आरोपी ने लव मैरिज की थी और उसने अपनी पत्नी की दादर एवं नगर हवेली में हत्या कर दी. आरोप है कि शव को कमरे में पॉलिथीन में पैक करके उसे सूटकेस में डालकर वह फरार हो गया था. लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, जिसके बाद वाराणसी से एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

किराए के मकान में सूटकेस में छोड़ा था पत्नी का शव: एसटीएफ के प्रेस नोट के मुताबिक दादर एवं नगर हवेली के थाना सिलवासा के टोकर खड़ा में बिहार के नवादा का रहने वाला ऋषभ कुमार सिंह अपनी पत्नी छोटी उपाध्याय के साथ रहता था. एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पत्नी से प्रेम विवाह किया था और विवाह के बाद उसने उसकी हत्या कर दी. हत्या किए जाने के बाद उसने शव को सूटकेस में भरकर किराए के मकान में छोड़ दिया और फरार हो गया. 2 महीने बाद जब मकान मालिक ने कमरा खोला तो इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई.

वाराणसी में नाम बदलकर कर रहा था मजदूरी: पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की थी. एसटीएफ ने बताया कि फरार होने के बाद ऋषभ वाराणसी और आसपास के क्षेत्र में छिप कर रह रहा था, जिसके बाद एसटीएफ को इस बात की जानकारी हुई. सिलवासा पुलिस ने एसटीएफ से इस मामले में सहयोग मांगा. एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने इस मामले में टीम का गठन कर चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

शादी के बाद ससुराल जाने की बात पर होता था विवाद: एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसकी पत्नी उसी के गांव की रहने वाली छोटी उपाध्याय थी और वह उसे लेकर भाग गया था और प्रेम विवाह कर लिया. इस संबंध में छोटी उपाध्याय के परिजनों ने ऋषभ के ऊपर बिहार में मुकदमा दर्ज कराया था. ऋषभ सिलवासा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था. ऋषभ ने एसटीएफ को बताया है कि शादी के बाद से ही उसके परिवार वाले छोटी उपाध्याय को घर में बहू के रूप में स्वीकार करना नहीं चाह रहे थे.

9 जून को की थी हत्या, 2 महीने बाद खुला था राज: वहीं छोटी लगातार उस पर उसके ससुराल ले जाने के लिए दबाव बना रही थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद होता रहता था. इसी दौरान ऋषभ ने 9 जून को सिलवासा में अपने किराए के मकान में पत्नी की हत्या कर दी और शव को प्लास्टिक के कवर में सूटकेस में भरकर बंद कर दिया. शव को सूटकेस में कमरे में ही छोड़कर वह वहां से फरार हो गया और करीब 2 महीने बाद मकान मालिक ने किसी अन्य व्यक्ति को किराए पर कमरा देने के लिए दरवाजा खोला तब हत्या के बारे में जानकारी हुई और स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई.

चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया से पुलिस ने किया गिरफ्तार: ऋषभ वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था. फरारी के दौरान वह वाराणसी पहुंचा और वाराणसी के मंडुवाडीह चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी में मजदूरी करने लगा. इसके बाद यूपी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें-

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें