यूपी: सुल्तानपुर-वाराणसी से वाया लखनऊ मुंबई के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; वेटिंग के यात्रियों को मिलेगी राहत
यूपी: सुल्तानपुर-वाराणसी से वाया लखनऊ मुंबई के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; वेटिंग के यात्रियों को मिलेगी राहत दीपावली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए उत्तर रेलवे सुल्तानपुर और वाराणसी से वाया…

सौजन्य से:- Amar Ujala
यूपी: सुल्तानपुर-वाराणसी से वाया लखनऊ मुंबई के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; वेटिंग के यात्रियों को मिलेगी राहत
दीपावली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए उत्तर रेलवे सुल्तानपुर और वाराणसी से वाया लखनऊ मुंबई के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा। दोनों जोड़ी ट्रेनें 21 अक्टूबर से नवंबर तक निर्धारित दिनों में संचालित होंगी। इनमें 20 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें वातानुकूलित और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।
विस्तार
उत्तर रेलवे प्रशासन ने सुल्तानपुर और वाराणसी से वाया लखनऊ लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई के लिए 21 अक्तूबर सेदो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग सूची को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। दीपावली के दौरान लखनऊ से दिल्ली, मुंबई और हावड़ा रूट पर यात्रियों को कन्फर्म सीटें नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में ये ट्रेनें यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 04212 सुल्तानपुर-एलटीटी स्पेशल 21 अक्तूबर से 11 नवंबर तक चलेगी। यह प्रत्येक बुधवार को सुल्तानपुर से सुबह चार बजे प्रस्थान करेगी। लखनऊ सुबह 6:20 बजे होते हुए अगले दिन दोपहर दो बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में 04211 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर विशेष ट्रेन 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को एलटीटी से दोपहर तीन बजे चलकर लखनऊ रात 8:50 बजे और सुल्तानपुर रात 11 बजे पहुंचेगी।
वाराणसी-एलटीटी विशेष ट्रेन का यह रहेगा समय
ट्रेन संख्या 04226 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक चलेगी। यह प्रत्येक बृहस्पतिवार को वाराणसी से रात 1:35 बजे चलकर जौनपुर सिटी, सुलतानपुर होते हुए लखनऊ सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर दो बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में 04225 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी विशेष ट्रेन 23 अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को एलटीटी से दोपहर तीन बजे चलकर लखनऊ रात 8:50 बजे पहुंचेगी और वाराणसी रात 2:05 बजे पहुंच जाएगी।
इन रास्तों से गुजरेंगी दोनों ट्रेनें
दोनों विशेष ट्रेनें कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे होते हुए गुजरेंगी। दोनों ट्रेनों में 20 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें 14 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकॉनमी) के कोच, चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Kanpur News: मंगल भवन की कमेटी भंग करने पर भड़कीं कानपुर की मेयर, बोलीं - गलत हुआ

Ahead of Uttar Pradesh Assembly polls, Akhilesh Yadav launches 'PDA’ Yatra from Raebareli

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी


