सिद्धार्थनगर के खेसरहा में भाजपा की बैठक: मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा - Belwa Lagunhi(Bansi) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Siddharthnagar - Belwalagunhi - Khesarha BJP Meeting | CM Yogi Adityanath Program Strategy Update सिद्धार्थनगर के खेसरहा में भाजपा की बैठक:मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम की रणनीति पर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Siddharthnagar
- Belwalagunhi
- Khesarha BJP Meeting | CM Yogi Adityanath Program Strategy Update
सिद्धार्थनगर के खेसरहा में भाजपा की बैठक:मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर 8 अगस्त को बेलवा लगुनही स्थित बाबा लोकेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक का उद्देश्य मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों और कार्ययोजना पर चर्चा करना था।
बैठक में कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों से कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई। उन्हें इन लोगों की सूची तैयार करने और आवागमन की व्यवस्था के लिए आवश्यक समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
प्रत्येक सेक्टर से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया ताकि कार्यक्रम भव्य और सफल हो सके।
इस अवसर पर लक्ष्मी मोदनवाल, जनकराम चौधरी, शम्भु मिश्रा, लाल बिहारी पाठक, प्रिंस पांडेय, अजय राय और शिवम राजभर सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे रतन सेन इंटर कॉलेज, बांसी में प्रस्तावित है। कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न सेक्टरों से बसों की व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने की अपील की गई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Rain: पूर्वी यूपी में कल और परसों भारी बारिश का अलर्ट, मौसम की हुई ये भविष्यवाणी

यूपी: चर्चित चिल्लूपार की सियासत में बड़ा उलटफेर, BJP महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष की बड़ी तैयारी

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.


