होमशिक्षा-करियररामप्रताप को पश्चिम, रमेश को काशी का जिम्मा, BJP के क्षेत्र और मोर्चों के प्रभारी घोषित; देखें लिस्ट
शिक्षा-करियर

रामप्रताप को पश्चिम, रमेश को काशी का जिम्मा, BJP के क्षेत्र और मोर्चों के प्रभारी घोषित; देखें लिस्ट

रामप्रताप को पश्चिम, रमेश को काशी का जिम्मा, BJP के क्षेत्र और मोर्चों के प्रभारी घोषित; देखें लिस्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने क्षेत्र और मोर्चों के प्रभारी घोषित कर दिए हैं। रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिमी क…

Hindustan के अनुसार8 अगस्त 2026 को 12:18 pm बजे
रामप्रताप को पश्चिम, रमेश को काशी का जिम्मा, BJP के क्षेत्र और मोर्चों के प्रभारी घोषित; देखें लिस्ट

सौजन्य से:- Hindustan

रामप्रताप को पश्चिम, रमेश को काशी का जिम्मा, BJP के क्षेत्र और मोर्चों के प्रभारी घोषित; देखें लिस्ट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने क्षेत्र और मोर्चों के प्रभारी घोषित कर दिए हैं। रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिमी क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। गीता शाक्य को ब्रज, शंकर लोधी को कानपुर, दिलीप पटेल को अवध, रमेश सिंह को काशी और अभिजात मिश्र को गोरखपुर क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से दायित्व सौंपे जा रहे हैं। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों के नामों की घौषणा कर दी है। प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिमी क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री श्रीमती गीता शाक्य को ब्रज, प्रदेश महामंत्री शंकर लोधी को कानपुर, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल को अवध, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह को काशी और प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्र को गोरखपुर क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है।

मोर्चा प्रभारियों के नामों का भी ऐलान किया गया है। इनमें प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री संजय राय को पिछड़ा मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष डा.धर्मेन्द्र सिंह को अनुसूचित मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष डा.प्रियंका रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी को अल्पसंख्यक मोर्चा और प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी को किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एमएलसी और पूर्व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है।

प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना (संयोजक) बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना मिश्रा को मन की बात (संयोजक) और प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि को मन की बात का सह-संयोजक बनाया गया है।

11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी भाजपा

भाजपा 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। इसकी कमान युवाओं को दी गई है। इस दौरान भाजपा विद्यालयों, महाविद्यालयों से लेकर विश्वविद्यालयों तक में गोष्ठी करवाकर जहां राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार देने की कोशिश करेगी वहीं इस बहाने जेन जी को साधने पर भी फोकस किया जाएगा।

योगी गोरखपुर से करेंगे हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

विभाजन विभीषिका दिवस (14 अगस्त) और स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर ‘हर घर तिरंगा’ तिरंगा अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से करेंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक करीब 2.5 किमी दूरी में निकलने वाली तिरंगा यात्रा के जरिये मुख्यमंत्री सभी नागरिकों से अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराने का भी आह्वान करेंगे।

यह होगा तिरंगा यात्रा का मार्ग

सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा शुरू करेंगे। गोलघर चौराहा, काली मंदिर, यातायात तिराहा होते हुए यात्रा रेलवे स्टेशन चौराहा पर पहुंचेगी। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का विसर्जन होगा।

लेखक के बारे में

Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें