यूपी: प्रदेश में पश्चिम की तरफ खिसका मानसूनी द्रोण, सोमवार को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; पूर्वानुमान जारी
{"_id":"6a788c9b545573d8ba0a62a3","slug":"up-monsoon-trough-shifts-westward-in-the-state-heavy-rain-warning-in-these-districts-on-monday-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में पश्चिम क…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a788c9b545573d8ba0a62a3","slug":"up-monsoon-trough-shifts-westward-in-the-state-heavy-rain-warning-in-these-districts-on-monday-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में पश्चिम की तरफ खिसका मानसूनी द्रोण, सोमवार को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में पश्चिम की तरफ खिसका मानसूनी द्रोण, सोमवार को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Sun, 09 Aug 2026 07:50 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:50 PM IST
सार
Weather in UP: यूपी में मानसून लगातार बना हुआ है। हालांकि उसकी दिशा लगातार बदल रही है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
प्रदेश में मानसून का असर बना हुआ है। पूर्वी तट पर बना निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तरी-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर पहुंच गया है। इसके प्रभाव से मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर खिसक गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इसका असर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अधिक देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत सीमित रहने के आसार हैं। मौसम तंत्र के आगे बढ़ने के साथ अगले कुछ दिनों में प्रदेश में मानसून और कमजोर पड़ सकता है।
विज्ञापन
इस दौरान अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा तक सीमित रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फतेहगढ़ में 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। मुरादाबाद में अधिकतम तामपान 36.2 और बस्ती में 36 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में सुबह से बादल छाए, हवा चल रही: दिनभर रहेगी बादलों की आवाजाही; मानसून में अब तक 27% कम बारिश - Lucknow News

UP Weather: यूपी में मानसून कमजोर! लखनऊ और पूर्वी जिलों में बढ़ेगी उमस, सोनभद्र-झांसी सहित 45 जगह बूंदाबांदी - up weather today monsoon weak imd alert humidity will increase in 45 districts including lucknow light rain in some districts aaj ka mausam

UP Weather: प्रदेश में मानसून सक्रिय, मप्र से सटे जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी; लखनऊ में रहेंगे बादल


