होमदेश-दुनियायूपी में भारी बारिश का दौर जारी, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट - up heavy rain alert storms and lightning warning issued in many districts
देश-दुनिया

यूपी में भारी बारिश का दौर जारी, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट - up heavy rain alert storms and lightning warning issued in many districts

यूपी में भारी बारिश का दौर जारी, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दिनों से तेज वर्षा जारी है, और मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान व बिजली गिरने का अलर्ट जारी कि…

Jagran के अनुसार11 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
यूपी में भारी बारिश का दौर जारी, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट - up heavy rain alert storms and lightning warning issued in many districts

सौजन्य से:- Jagran

यूपी में भारी बारिश का दौर जारी, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दिनों से तेज वर्षा जारी है, और मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान व बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

HighLights

- उत्तर प्रदेश में बीते दिनों से तेज वर्षा का दौर जारी।

- मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट दिया।

- पूर्वी-पश्चिमी यूपी में 11 से 17 सितंबर तक बारिश की संभावना।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दिनों से तेज वर्षा का दौर जारी है। वहीं, कई जिलों में मौसम विभाग की तरफ से आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में पूर्वी यूपी के कायमगंज में 8 सेमी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भी बारिश हुई।

यूपी में बारिश का अलर्ट

प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के पूर्वी हिस्से में 11 से 17 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर छिटपुट से लेकर हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हवाएं चलने का अनुमान है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग ने 11 सितंबर को पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, 12 से 17 सितंबर के दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना गई है।

मौसम विभाग की तरफ से बारिश के दौरान बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने पर खुले स्थानों पर जाने से बचें। इसके साथ ही, जलभराव और जर्जर भवनों के पास भी न जाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: मानसून के विदाई के दौर में बदला मिजाज, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें