होमक्राइमUP: अखिलेश का सीएम योगी पर तंज, बोले- आज का युवा बेरोजगारी-गरीबी से जूझ रहा; ये बेहद अवांछनीय और अति-निंदनीय
क्राइम

UP: अखिलेश का सीएम योगी पर तंज, बोले- आज का युवा बेरोजगारी-गरीबी से जूझ रहा; ये बेहद अवांछनीय और अति-निंदनीय

UP: अखिलेश का सीएम योगी पर तंज, बोले- आज का युवा बेरोजगारी-गरीबी से जूझ रहा; ये बेहद अवांछनीय और अति-निंदनीय समाजवादी पार्टी प्रमुख ने सरकार पर आरोप लगाया। उनका कहना है कि आज का युवा रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जूझ रह…

Amar Ujala के अनुसार7 अगस्त 2026 को 10:18 pm बजे
UP: अखिलेश का सीएम योगी पर तंज, बोले- आज का युवा बेरोजगारी-गरीबी से जूझ रहा; ये बेहद अवांछनीय और अति-निंदनीय

सौजन्य से:- Amar Ujala

UP: अखिलेश का सीएम योगी पर तंज, बोले- आज का युवा बेरोजगारी-गरीबी से जूझ रहा; ये बेहद अवांछनीय और अति-निंदनीय

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने सरकार पर आरोप लगाया। उनका कहना है कि आज का युवा रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहा है। सरकार कुछ नहीं कर रही है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर अधिक निवेश की जरूरत है, क्योंकि उत्तर प्रदेश आज भी गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, एमएसपी, बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है।

'युवाओं का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता था'

सपा प्रमुख ने दावा किया कि यदि शिक्षा क्षेत्र पर ध्यान दिया जाता तो 'केजी से पीजी और रिसर्च' तक की दो-तीन विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी स्थापित की जा सकती थीं, जिससे प्रदेश के बच्चों और युवाओं का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता था।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा और युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने "नियो इंडिया" का जिक्र करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार उत्तर प्रदेश को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर ले जाएगी।

Video शेयर कर अखिलेश का तंज; बोले- जोखिम कौन उठाएगा?

छह अगस्त को भी अखिलेश ने तंज कसा। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद सड़क धंसने की घटनाओं और मरम्मत के दौरान पंखों से सड़क सुखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा- 'भाजपाई तरक्की की नई हवा'। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस एक्सप्रेसवे का कुछ दिन पहले उद्घाटन हुआ हो, उसे इतनी जल्दी बार-बार मरम्मत की जरूरत पड़ना निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि मरम्मत वाले हिस्से को जल्दी सुखाने के लिए पंखों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो स्थिति को और हास्यास्पद बनाता है। उन्होंने सवाल किया कि जब एक्सप्रेसवे उद्घाटन के दो-तीन सप्ताह के भीतर ही कई बार मरम्मत मांग रहा है तो उस पर तेज रफ्तार से सफर करने का जोखिम कौन उठाएगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें