रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक महिला यात्री और एक सहयोगी को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी है. उत्तर प्रदेश में…

सौजन्य से:- ABP News
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक महिला यात्री और एक सहयोगी को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी है.
उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं. सीएम के निर्देश के मुताबिक 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा है.
सीएम योगी ने कहा कि प्रमुख मार्गों पर एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय रहे. बसों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. बस चालकों की भी निगरानी की जाएगी, ताकि नशे की हालत में कोई चालक वाहन न चला सके.
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
जलभराव वाले इलाकों में तत्काल कार्रवाई
शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कई शहरों में जलभराव की समस्या को लेकर भी सख्त निर्देश दिए. प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद समेत जलभराव वाले इलाकों में लो लैंड क्षेत्रों की पहचान करने को कहा गया है. इसके साथ ही अतिरिक्त पंपिंग स्टेशन लगाने और नालों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं.
मुख्यमंत्री ने 19 बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्य लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए. बलिया, गोंडा, बहराइच और लखीमपुर खीरी समेत प्रभावित जिलों में कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने और जरूरतमंद परिवारों तक पका भोजन व राहत सामग्री पहुंचाने को कहा गया है.
चीनी की जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई
बैठक में चीनी की उपलब्धता और कीमतों की भी समीक्षा हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
स्कूलों को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर स्कूलों से जुड़े भ्रामक वीडियो और अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए. जिलाधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण करने और बच्चों के लिए बेहतर एजुकेशन का माहौल व जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

माफिया मिट्टी में मिल गए, पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, वाराणसी से सीएम योगी का विपक्ष पर सीधा निशाना

गांव से ग्लोबल तक मोदी की 25 साल की यात्रा: पटेल पार्क में सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा; योगी बोले- भारत को मिली नई पहचान

वाराणसी में 7 अक्टूबर को सीएम योगी का आगमन: कार्यक्रम को सफल बनाने को विधायक प्रतिनिधि ने घर-घर जाकर लोगों से किया संपर्क - Benipur(Rajatalab) News


