योगी या अखिलेश... किसे अगला सीएम देखना चाहती है यूपी की जनता? सर्वे ने चौंकाया
योगी या अखिलेश... किसे अगला सीएम देखना चाहती है यूपी की जनता? सर्वे ने चौंकाया यूपी चुनाव 2027 से पहले जनता के बीच किए गए एक सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे आए हैं. वोट वाइब सर्वे में सामने आया कि करीब 43 फीसदी लोग योगी आदित…

सौजन्य से:- ABP News
योगी या अखिलेश... किसे अगला सीएम देखना चाहती है यूपी की जनता? सर्वे ने चौंकाया
यूपी चुनाव 2027 से पहले जनता के बीच किए गए एक सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे आए हैं. वोट वाइब सर्वे में सामने आया कि करीब 43 फीसदी लोग योगी आदित्यनाथ को और 35 फीसदी अखिलेश यादव को सीएम देखना चाहते हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अब सिर पर हैं, जिसको लेकर राज्य में राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ जनता में भी उत्सुकता है. सत्तारूढ़ पार्टी BJP ने अपने सहयोगी दलों के साथ पहले ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. वहीं, विपक्षी दल समाजवादी पार्टी भी कमर कस चुकी है. इस बीच यूपी की जनता ने भी लगभग तय कर लिया है कि वह 2027 में यूपी में किसकी सरकार बनाना चाहती है.
दरअसल, वोट वाइब के स्टेट वाइब सर्व में इस बात का खुलासा हुआ है कि यूपी की पब्लिक अगला मुख्यमंत्री किसे देखना चाहती है.
यूपी चुनाव 2027 का पसंदीदा सीएम फेस कौन?
यूपी में कुछ लोगों से सवाल किया गया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में वह किसे मुख्यमंत्री की कुर्सी देना चाहते हैं? जवाब में जो आंकड़े सामने आए वो चौंकाने वाले थे. करीब 43.4 फीसदी लोगों ने भरोसा जताया कि उन्हें योगी आदित्यनाथ का काम पसंद है, इसलिए उन्हें तीसरी बार मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालते देखना चाहते हैं. वहीं, अखिलेश यादव को समर्थन देने वाले भी 35.5 फीसदी लोग हैं.
इसके अलावा, 5.9 फीसदी लोगों ने मायावती और 3 परसेंट लोगों ने प्रियंका गांधी को सीएम पसंद के लिए पसंदीदा उम्मीदवार बताया है. वहीं, करीब 6 प्रतिशत लोगों ने इन चारों में से किसी को भी नहीं चुना और करीब 6.3 परसेंट लोगों ने कहा कि वह इस समय कुछ कह नहीं सकते.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP चुनाव: BJP की सहयोगी इस पार्टी ने किया 60 सीटों पर लड़ने का ऐलान

यूपी चुनाव की तैयारी तेज, सीएम योगी ने लखनऊ-गोरखपुर को दी बड़ी सौगातें

इस बार बीजेपी को मात देने की तैयारी में सपा, यूपी में उलझ गया राज्यसभा का गणित


