UP: गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सितंबर में शुरू हो जाएगी छाता शुगर मिल; सीएम योगी करेंगे शिलान्यास
{"_id":"6a82d0e0d8711f819b0ceb5f","slug":"up-cm-yogi-to-lay-foundation-stone-for-chhata-sugar-mill-project-in-september-plant-to-run-all-year-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गन्ना किसानों के…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a82d0e0d8711f819b0ceb5f","slug":"up-cm-yogi-to-lay-foundation-stone-for-chhata-sugar-mill-project-in-september-plant-to-run-all-year-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सितंबर में शुरू हो जाएगी छाता शुगर मिल; सीएम योगी करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सितंबर में शुरू हो जाएगी छाता शुगर मिल; सीएम योगी करेंगे शिलान्यास
Mon, 17 Aug 2026 02:47 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:47 PM IST
सार
छाता शुगर मिल के पुनर्संचालन की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सितंबर में नए प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। 10 हजार क्विंटल प्रतिदिन क्षमता वाले मल्टी-फीड प्लांट में गन्ने के बाद मक्का और धान से भी उत्पादन होगा, जिससे यह सालभर चलेगा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा की छाता शुगर मिल को फिर से संचालित करने की वर्षों पुरानी मांग अब धरातल पर उतरने जा रही है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने स्पष्ट किया है कि आगामी सितंबर माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास करेंगे। अगले पेराई सत्र (गन्ने की अगली फसल आने) तक यह मल्टी-फीड कॉम्प्लेक्स पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।
सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में पार्टी के मंडल अध्यक्षों तथा वर्ष 2012 से मिल चालू कराने के लिए प्रयासरत 'शुगर मिल संघर्ष समिति' के प्रतिनिधियों (चंद्रपाल एडवोकेट, भगवत पांडे, भीमसेन शर्मा आदि) ने कैबिनेट मंत्री से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आमतौर पर चीनी मिलें साल में केवल 5 महीने ही चल पाती हैं, जिससे वे लगातार घाटे में रहती हैं। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर नया मॉडल तैयार कराया है। उन्होंने कहा कि नए प्रोजेक्ट में 10,000 क्विंटल प्रतिदिन गन्ने की पेराई होगी। जब तक किसानों का गन्ना उपलब्ध रहेगा, मिल गन्ने से चलेगी। इसके बाद इसे मक्का और धान (चावल) से संचालित किया जाएगा। इस तरह यह प्लांट पूरे 12 महीने चालू रहेगा, जिससे मिल भी मुनाफे में रहेगी और युवाओं को सालभर रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
तीन साल अटका रहा प्रोजेक्ट
240 करोड़ की धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद देरी के सवाल पर मंत्री ने बताया कि परियोजना के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक तकनीकी स्वीकृतियां और सुझाव लेने थे। इसके अलावा पारदर्शी प्रक्रिया के तहत 3 से 4 बार टेंडर आमंत्रित किए गए। तकनीकी औपचारिकताओं के कारण निर्माण शुरू होने में समय लगा।
धरना दे रहे पूर्व सैनिकों को दिया आश्वासन
चौधरी लक्ष्मी नारायण ने पूर्व सैनिक (साहूकार सिंह व अन्य साथी) जो पिछले दो दिनों से धरने पर बैठे थे, मुझसे मिलने आए थे। मैंने उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया और आश्वस्त किया कि सितंबर में मुख्यमंत्री जी द्वारा शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य गति पकड़ेगा। अगले साल फसल आने तक मिल चालू हो जाएगी। मेरे आश्वासन के बाद सभी संतुष्ट होकर लौट गए।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उचित दर विक्रेताओं का लाभांश ₹90 से ₹125 प्रति कुंतल: यूपी सरकार ने ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली भी की शुरू - Nidhauli Kalan(Etah) News

कौन हैं अमरपाल मौर्य? जिन्हें मिली भाजपा ओबीसी मोर्चा की कमान, यूपी की राजनीति में रखते हैं दम - who is amar pal maurya appointed bjp obc morcha national president bjp new team bjp reshuffle

राशन कोटेदारों का लाभांश बढ़ा, नई प्रणाली शुरू: 90 से 125 रुपये प्रति कुंतल हुआ, सीएम योगी ने किया शुभारंभ - Adeeng(Goverdhan) News