होमकृषिउचित दर विक्रेताओं का लाभांश ₹90 से ₹125 प्रति कुंतल: यूपी सरकार ने ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली भी की शुरू - Nidhauli Kalan(Etah) News
कृषि

उचित दर विक्रेताओं का लाभांश ₹90 से ₹125 प्रति कुंतल: यूपी सरकार ने ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली भी की शुरू - Nidhauli Kalan(Etah) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Etah - Nidhaulikalan - UP Ration Dealer Commission Hike | E POS Feedback System Launch Eta उचित दर विक्रेताओं का लाभांश ₹90 से ₹125 प्रति कुंतल:यूपी सरकार ने ई-पॉस आधारित फीडबैक प्र…

Dainik Bhaskar के अनुसार17 अगस्त 2026 को 03:55 pm बजे
उचित दर विक्रेताओं का लाभांश ₹90 से ₹125 प्रति कुंतल:  यूपी सरकार ने ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली भी की शुरू - Nidhauli Kalan(Etah) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Etah

- Nidhaulikalan

- UP Ration Dealer Commission Hike | E POS Feedback System Launch Eta

उचित दर विक्रेताओं का लाभांश ₹90 से ₹125 प्रति कुंतल:यूपी सरकार ने ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली भी की शुरू

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल कर दिया है। इसके साथ ही, सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया गया। यह महत्वपूर्ण निर्णय श्रावण मास के तृतीय सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर 17 अगस्त 2026 को लिया गया।

लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जनपद एटा में भी सजीव प्रसारण किया गया। एटा कलेक्ट्रेट सभागार में एक मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अरविंद सिंह और नगर पालिका परिषद एटा की अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने की। जनपद की सभी तहसीलों और चारों विधानसभा क्षेत्रों—एटा सदर, मारहरा, अलीगंज एवं जलेसर में भी संबंधित उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों में उचित दर विक्रेताओं और संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस पहल से जनपद एटा के 797 अन्नपूर्णा भवन संचालक लाभान्वित होंगे। शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ और जवाबदेह बनाने के प्रयासों की जानकारी भी दी गई।

जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने इस अवसर पर कहा कि उचित दर विक्रेता सरकार की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचता है। उन्होंने बताया कि लाभांश में वृद्धि से उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी, जिससे वे अपने कार्यों का बेहतर ढंग से संचालन कर सकेंगे। बढ़े हुए लाभांश में 75 प्रतिशत राज्य सरकार और 25 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें