भदोही में 'किन्नर कांवड़ियों' ने किया नृत्य: प्रयागराज से वाराणसी जल यात्रा में उमड़ी भीड़ - Aurai(Aurai) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Bhadohi - Aurai - Prayagraj Varanasi Jal Yatra: Kinnar Akhara Dance Sparks Massive Crowd भदोही में 'किन्नर कांवड़ियों' ने किया नृत्य:प्रयागराज से वाराणसी जल यात्रा में उमड़ी भीड़ -…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bhadohi
- Aurai
- Prayagraj Varanasi Jal Yatra: Kinnar Akhara Dance Sparks Massive Crowd
भदोही में 'किन्नर कांवड़ियों' ने किया नृत्य:प्रयागराज से वाराणसी जल यात्रा में उमड़ी भीड़
- कॉपी लिंक
प्रयागराज से वाराणसी जा रहे किन्नर अखाड़ा के सदस्यों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर औराई कोतवाली क्षेत्र के लाल नगर टोल प्लाजा के पास नटवा पेट्रोल टंकी के सामने नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पुलिस प्रशासन को भीड़ नियंत्रण में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
किन्नरों ने "हमसे भंगिया ना पिसाई ए गणेश के पापा" धुन पर नृत्य किया। इस दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने उनके साथ चल रही भगवान भोलेनाथ की झांकी पर चढ़ावा चढ़ाया और पूजा-पाठ किया।
भीड़ के कारण यातायात बाधित हुआ और पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ा। ड्यूटी पर तैनात दरोगा और सिपाहियों द्वारा समझाने के बाद, किन्नर अखाड़ा का काफिला वाराणसी के बाबा विश्वनाथ धाम के लिए आगे बढ़ा।
जब यह काफिला औराई चौराहे पर पहुंचा, तो एक बार फिर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चौराहे के दुकानदारों ने भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए फल और अन्य सामग्री चढ़ाई। किन्नर अखाड़ा के साथ चल रही भगवान भोलेनाथ की मूर्ति देखने के लिए रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
किन्नर अखाड़ा के सदस्यों ने बताया कि वे प्रयागराज के निवासी हैं और पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए वाराणसी जा रहे हैं। उन्होंने अपनी इस यात्रा को धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

मेरठ में 610 हेक्टेयर की नई टाउनशिप; 12 गांवों की जमीन अधिग्रहित होगी, बिजली बंबा बनेगा विकास का नया हब

उत्तर प्रदेश: संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरा, छात्र की मौत

यूपी: स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्कूल में हादसा, छज्जा गिरने से छात्र की मौत; 2 घायल


