होमबिज़नेसयूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
बिज़नेस

यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम UP Weather: उत्तर प्रदेश में लगातार मानसूनी गतविधियां बनी हुई हैं. मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है…

ABP News के अनुसार12 अगस्त 2026 को 11:18 am बजे
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

सौजन्य से:- ABP News

यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

UP Weather: उत्तर प्रदेश में लगातार मानसूनी गतविधियां बनी हुई हैं. मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है. कुछ हिस्सों में उमस बढ़ गई है.

उत्तर प्रदेश में इन दिनों मानसून सक्रिय बना हुआ है. जिसकी वजह से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा हैं. बुधवार को भी पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश देखने को मिली. जबकि कुछ हिस्सों में उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ा. मौसम विभाग ने आज 12 अगस्त को भी प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है.

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है, जिसकी वजह से यूपी में मानसूनी गतिविधियां बनी हुई हैं. जिसके प्रभाव से आज भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई हैं. हालांकि आज इन जिलों में कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी गई है.

इन जिलों में अलर्ट जारी

यूपी में आज सोनभद्र में अनेक जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट दिया गया है, जबकि मीरजापुर चंदौली और ललितपुर में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. राजधानी लखनऊ में आज मौसम साफ़ बना हुआ हैं और दिन चढ़ने के साथ धूप निकलेगी. लेकिन, दोपहर के बाद इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है.

आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, संत रविदास नगर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, वाराणसी, गाज़ीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, संत कबीर नगर, गोरखपुर और अंबेडकर नगर में आज एक या दो जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं.

UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण

13-14 अगस्त को होगी झमाझम बारिश

13 अगस्त गुरुवार से मानसून और रफ़्तार पकड़ेगा. जिसके बाद फिर से मध्यम से भारी बारिश का नया दौर शुरू हो जाएगा. 14 अगस्त से पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी. जबकि पूर्वांचल के ज़्यादातर जिलों में अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश देखने को मिलेगी. इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है. 17 अगस्त तक प्रदेशभर में फिर से भारी बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा.

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें