होमक्राइमCM योगी आदित्यनाथ हुए नाना पाटेकर के मुरीद, कहा- किसानों के लिए बिना दिखावे काम किया, UP पुलिस की मदद की
क्राइम

CM योगी आदित्यनाथ हुए नाना पाटेकर के मुरीद, कहा- किसानों के लिए बिना दिखावे काम किया, UP पुलिस की मदद की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि एक्टर ने महाराष्ट्र में किसानों की बहुत मदद की है और वो भी बिना दिखावा के। साथ ही, सीएम ने शंकर महादेवन की…

Navbharat Times के अनुसार15 अगस्त 2026 को 01:55 pm बजे
CM योगी आदित्यनाथ हुए नाना पाटेकर के मुरीद, कहा- किसानों के लिए बिना दिखावे काम किया, UP पुलिस की मदद की

सौजन्य से:- Navbharat Times

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि एक्टर ने महाराष्ट्र में किसानों की बहुत मदद की है और वो भी बिना दिखावा के। साथ ही, सीएम ने शंकर महादेवन की भी तारीफ की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आत्महत्या से प्रभावित किसानों की मदद करने के लिए अभिनेता नाना पाटेकर के काम की सराहना की और गायक-संगीतकार शंकर महादेवन की भी तारीफ की, जिन्होंने अपनी आवाज से उत्तर प्रदेश पुलिस के गाने 'खाकी का सितारा' को एक नई पहचान दी।

यहां गाने के लॉन्च पर बोलते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में किसानों की मदद के लिए नाना पाटेकर की कोशिशों को याद किया, जब राज्य में बड़े पैमाने पर किसान आत्महत्या कर रहे थे। आदित्यनाथ ने कहा, 'नाना पाटेकर सिर्फ एक एक्टर ही नहीं हैं। वह एक बहुत संवेदनशील इंसान भी हैं। जब महाराष्ट्र में किसान बड़े पैमाने पर आत्महत्या कर रहे थे, तो जिन लोगों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया, उनमें नाना पाटेकर सबसे आगे थे।'

नाना पाटेकर ने की किसानों की मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें हैरानी हुई जब नाना पाटेकर उनसे मिलने आए और अपना परिचय दिया, जबकि वह किसानों के लिए काम कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत हैरानी हुई। इतने बड़े एक्टर किसानों के लिए काम कर रहे थे, लेकिन यह सच था।' उन्होंने आगे कहा कि पाटेकर ने बिना किसी प्रचार या दिखावे के चुपचाप काम किया।

नाना पाटेकर ने बनाई शॉर्ट फिल्म

आदित्यनाथ ने कहा कि एक्टर ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साइबर-सिक्योरिटी अवेयरनेस कैंपेन में भी योगदान दिया है। इसके लिए उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म बनाई है, जिसका मकसद लोगों को डिजिटल अरेस्ट स्कैम जैसे खतरों के बारे में आगाह करना है।

आदित्यनाथ ने की शंकर महादेवन की तारीफ

CM ने नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले आर्टिस्ट का पुलिस के अवेयरनेस कैंपेन में अपनी एक्टिंग का योगदान देने के लिए शुक्रिया अदा किया। आदित्यनाथ ने शंकर महादेवन की तारीफ करते हुए कहा कि उनके गाने के अंदाज ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आदित्यनाथ ने कहा, 'उनका नाम ही शंकर है और अपने नाम के अनुरूप ही वे 'डबल शंकर' बन गए हैं- वे शंकर भी हैं और महादेव भी।' उन्होंने यह भी कहा कि गाने का लॉन्च सावन के महीने में हुआ है।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी

सीएम योगी ने कहा कि पद्म पुरस्कार से सम्मानित कलाकार की प्रस्तुति ने 'खाकी का सितारा' को एक नई पहचान दी है और यह वर्दीधारी बलों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। इस कार्यक्रम में पाटेकर, महादेवन, उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण और पुलिस व सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की 'एंटरटेनमेंट' (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें