होमक्राइमयूपी 112 में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, डीजीपी ने पदक-प्रशस्ति पत्र दिए, तकनीक से त्वरित सेवा की सराहना की
क्राइम

यूपी 112 में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, डीजीपी ने पदक-प्रशस्ति पत्र दिए, तकनीक से त्वरित सेवा की सराहना की

स्वतंत्रता दिवस 2026 के पावन अवसर पर शुक्रवार को यूपी 112 मुख्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस महानिदेशक के आगमन के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रीय गीत के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया लखनऊ:…

Navbharat Times के अनुसार15 अगस्त 2026 को 01:55 pm बजे
यूपी 112 में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, डीजीपी ने पदक-प्रशस्ति पत्र दिए, तकनीक से त्वरित सेवा की सराहना की

सौजन्य से:- Navbharat Times

स्वतंत्रता दिवस 2026 के पावन अवसर पर शुक्रवार को यूपी 112 मुख्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस महानिदेशक के आगमन के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रीय गीत के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया

लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस 2026 के पावन अवसर पर आज यूपी 112 मुख्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पुलिस महानिदेशक के आगमन के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत से किया गया, तत्पश्चात ध्वजारोहण, व राष्ट्र गान हुआ। इसके पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्र गान हुआ।

विनोद कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक यूपी ११२ द्वारा भरता सरकार, राज्य सरकार, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश एवं अन्य पदकों व प्रशस्ति पत्रों का वितरण किया गया। इसके पश्चात पुलिस महानिदेशक यूपी 112 द्वारा अपने संबोधन में सभी को आत्मचिंतन कर अपने दायित्वों को सच्ची निष्ठा के साथ निर्वहन के लिए प्रेरित किया। साथ ही अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम आमजन को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करने में दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।

प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया पुलिस महानिदेशक यूपी ११२ द्वारा प्रदेश भर के प्रत्येक जनपद में संचालित पीआरवी को रिस्पांस टाइम के आधार पर प्रत्येक जनपद से एक पीआरवी पर तैनात कर्मियों एवं 10 आरओआईपी कर्मियों व प्रभारी निरीक्षक को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक द्वारा रिस्पांस टाइम, सराहनीय कार्य करने वाले 701 कर्मियों को उनके जनपद में पुलिस महानिदेशक यूपी 112 द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र पुलिस आयुक्त/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके जनपद में प्रदान किया गया।

वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसके साथ ही यूपी 112 मुख्यालय में रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता एवं पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुनीता सिंह पत्नी विनोद कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, यूपी 112 द्वारा सफल प्रतिभागियों को पुस्कृत किया गया। यूपी ११२ मुख्यालय में तैनात रह चुके पूर्व अधिकारी ब्रजेश सिंह, IPS पुलिस अधीक्षक (से.नि.) भी अतिथि के रूप में ध्वजारोहण में सम्मिलित हुए।

लेखक के बारे मेंविशाल चौबेविशाल चौबे नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। विशाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। विशाल चौबे ने टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। उन्हें इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 4 साल से कार्यरत

शिक्षा- विशाल चौबे ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज कॉलेज से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में MA किया है। विशाल चौबे मूलरूप से महराजगंज जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें