होम›क्राइम›प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बोले- सपनों का यूपी बनाएंगे, देश को युवा आयोग की जरूरत
क्राइम

प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बोले- सपनों का यूपी बनाएंगे, देश को युवा आयोग की जरूरत

प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बोले- सपनों का यूपी बनाएंगे, देश को युवा आयोग की जरूरत केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 'युवा बोले तो' कार्यक्रम में शिरकत की. उन्होंने युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान किया. By…

ETV Bharat के अनुसार27 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बोले- सपनों का यूपी बनाएंगे, देश को युवा आयोग की जरूरत

सौजन्य से:- ETV Bharat

प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बोले- सपनों का यूपी बनाएंगे, देश को युवा आयोग की जरूरत

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 'युवा बोले तो' कार्यक्रम में शिरकत की. उन्होंने युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान किया.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 27, 2026 at 7:26 PM IST

प्रयागराज : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को संगम नगरी पहुंचे. 'युवा बोले तो' कार्यक्रम में कहा कि समस्याओं का हल केवल संवाद से ही संभव है. उन्होंने युवाओं के अधिकारों की जोरदार वकालत की और राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त 'युवा आयोग' गठित करने की बात कही. उन्होंने युवाओं से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में जुटने का आह्वान किया.

चिराग पासवान ने कहा, ‘युवा बोले तो’ कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे बेझिझक अपनी बात रख सकें. एक सोच है कि युवाओं को मंच दें कि जहां पर आकर अपनी बात कहें. आपका आक्रोश, प्यार, शिकायतें होंगी, आपका सुझाव होगा, कुछ मेरी बातें होंगी. संवाद से ही समाधान निकलता है.

उन्होंने कहा, आप लोगों के बीच केंद्रीय मंत्री की हैसियत से नहीं आया हूं. यहां पर अपना बनकर आया हूं, एक बड़ा भाई बनकर आया हूं. 20 वर्षों में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की चर्चा करते हुए चिराग पासवान ने आज की व्यवस्थागत खामियों पर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि हम ऐसे कालखंड में हैं जहां डिग्री लेकर दरवाजे खटखटाने के बावजूद युवाओं को निराशा मिलती है.

उन्होंने कहा, पेपर लीक और परीक्षाओं के रद्द होने से युवा हताश होकर जिंदगी से हार मान लेते हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है. हम एक ऐसा प्रदेश बनाएंगे जो हमारी सोच से चले, जहां पर हमारी समस्या का समाधान हो. परीक्षा से लेकर हमारे भविष्य के निर्माण तक जितनी हमारी चिंताएं हैं, उसका समाधान हो. आज नहीं तो कल हम अपने सपनों का उत्तर प्रदेश बनाएंगे, अपने सपनों का भारत बनाएंगे.

कार्यक्रम के दौरान सवाल-जवाब के सत्र में गोरखपुर की निवेदिता के सवाल पर चिराग पासवान ने युवाओं के अधिकारों की सुरक्षा पर बल दिया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, युवा आयोग राष्ट्रीय स्तर पर बनाएंगे. उन्होंने कहा कि परीक्षा लीक, पर्चा रद्द होने जैसी समस्याओं पर अंकुश लगाने और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एक स्वतंत्र आयोग की आवश्यकता है. उन्होंने कहा, युवाओं को राजनीति में आना जरूरी है. दलगत राजनीति से उठकर आपको निर्माण देने की कोशिश में लगा हूं.

यह भी पढ़ें : अवैध संबंध के शक में पत्नी और सास का मर्डर, पति ने पिता के साथ मिलकर हथौड़ी से मारा, तीन आरोपी गिऱफ्तार

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें