मथुरा का सपा नेता अलीगढ़ से गिरफ्तार, महिला बैंक कर्मचारी को IAS बनाने का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण
मथुरा का सपा नेता अलीगढ़ से गिरफ्तार, महिला बैंक कर्मचारी को IAS बनाने का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण पुलिस ने आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है. आरोपी समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश महासचिव है. By ETV Bh…

सौजन्य से:- ETV Bharat
मथुरा का सपा नेता अलीगढ़ से गिरफ्तार, महिला बैंक कर्मचारी को IAS बनाने का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण
पुलिस ने आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है. आरोपी समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश महासचिव है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 27, 2026 at 8:22 PM IST
मथुरा : समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव राजन रिजवी को पुलिस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. राजन रिजवी के खिलाफ एक महिला ने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था. पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था.
मथुरा के रहने वाले अधिवक्ता राजन रिजवी समाजवादी पार्टी में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव के पद पर हैं. आरोप है कि पिछले दिनों स्थानीय महिला बैंक कर्मचारी को आईएएस बनाने का झांसा देकर दोस्ती की गई और शारीरिक शोषण किया.
पीड़िता का आरोप है कि सपा नेता राजन रिजवी ने बिना सहमति निजी मोबाइल नंबर ले लिया और व्हॉट्सऐप पर अश्लील व आपत्तिजनक संदेश भेजे. पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने सपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कोटे से आईएएस बनवाने का झांसा दिया और नंबर ब्लॉक करने पर धमकी दी थी.
कई महीने बीत जाने के बाद पीड़ित महिला ने जनपद की नगर कोतवाली में समाजवादी पार्टी के नेता राजन रिजवी के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया. सर्विलांस के जरिए पुलिस आरोपी राजन को अलीगढ़ के गांव थर्रा माफी से गिरफ्तार करके मथुरा ले आई और कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया.
एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया, नगर कोतवाली में एक महिला बैंक कर्मचारी ने एक अभियुक्त के खिलाफ झूठ झांसा देकर आईएएस बनने के नाम पर शारीरिक शोषण किया. तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने रविवार को आरोपी राजन रिजवी को अलीगढ़ से गिरफ्तारी की और जेल भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें : प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बोले- सपनों का यूपी बनाएंगे, देश को युवा आयोग की जरूरत
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बोले- सपनों का यूपी बनाएंगे, देश को युवा आयोग की जरूरत

UPITS 2026 में छाया यूपी Police का हाईटेक स्टॉल, रॉकेट लॉन्चर से यू-फीड मशीन तक ने खींचा ध्यान - up police hightech stall shines at upits 2026 smart policing

यूपीः 56 जिलों में मूसलाधार बारिश, 56 लोगों की मौत, 1,021 घर तहस-नहस; मदद के लिए 1070 डायल करें


