होम›क्राइम›यूपीः 56 जिलों में मूसलाधार बारिश, 56 लोगों की मौत, 1,021 घर तहस-नहस; मदद के लिए 1070 डायल करें
क्राइम

यूपीः 56 जिलों में मूसलाधार बारिश, 56 लोगों की मौत, 1,021 घर तहस-नहस; मदद के लिए 1070 डायल करें

यूपी में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। इससे प्रदेश में 56 लोगों की मौत हुई है। वहीं, कई जिलों में मकानों के गिरने की सूचना है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटे से जारी भारी बारि…

Navbharat Times के अनुसार27 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
यूपीः 56 जिलों में मूसलाधार बारिश, 56 लोगों की मौत, 1,021 घर तहस-नहस; मदद के लिए 1070 डायल करें

सौजन्य से:- Navbharat Times

यूपी में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। इससे प्रदेश में 56 लोगों की मौत हुई है। वहीं, कई जिलों में मकानों के गिरने की सूचना है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटे से जारी भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। अतिवृष्टि और आंधी-तूफान के कारण प्रदेश में अब तक 56 लोगों की मौत, 107 पशुहानि और 1,021 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है, जबकि 46 लोग घायल हुए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।

राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने रविवार को प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों और अपर जिलाधिकारियों से संवाद कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। साथ ही राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। राहत आयुक्त ने जिलाधिकारियों को प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद करने और व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए।

लखनऊ में बारिश का कहर

यूपी के 56 जिलों में भारी बारिश हुई

राहत आयुक्त के मुताबिक, 25 सितंबर से 27 सितंबर की सुबह तक प्रदेश में 66.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 7.6 मिलीमीटर होती है। इस तरह प्रदेश में बारिश सामान्य से 775 फीसदी अधिक दर्ज की गई। प्रदेश के 75 जिलों में से 56 जिलों में अत्यधिक बारिश दर्ज की गई है।

लखनऊ में 100 साल पुराना पेड़ गिरा

सीतापुर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ

फर्रुखाबाद में सामान्य से 7,385 फीसदी, कन्नौज में 5,664 फीसदी, शाहजहांपुर में 4,408 फीसदी, हमीरपुर में 4,240 फीसदी और महोबा में 4,100 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। पिछले 60 घंटों में अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से हुई जनहानि में सीतापुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में रहा, जहां सात लोगों की मौत की सूचना है। लखीमपुर खीरी, बहराइच और बलरामपुर में पांच-पांच, जबकि अयोध्या और गोरखपुर में चार-चार लोगों की मौत हुई है।

हरदोई में सात लोगों की मौत

घायलों में हरदोई में सात, मैनपुरी, श्रावस्ती, बाराबंकी में पांच-पांच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी में तीन-तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। पशुहानि के मामले में हरदोई में 28, सीतापुर में 16, कन्नौज में 14, बहराइच और कानपुर देहात में सात-सात व उन्नाव में छह पशुओं की मौत की सूचना है। मकान क्षति के मामले में भी कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। हरदोई में 272, सीतापुर में 108, चंदौली में 75, औरैया में 60, गोंडा में 54, हमीरपुर में 51, शाहजहांपुर में 47 और बहराइच में 44 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

बाराबंकी में धान की फसल गिर गई

हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया

लोगों से नदियों और नालों के तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है आपातकालीन सहायता के लिए राहत आयुक्त कार्यालय की हेल्पलाइन 1070 पर संपर्क किया जा सकता है।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें