Barabanki News: एआई से सीएम योगी की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने पर मुकदमा
Barabanki News: एआई से सीएम योगी की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने पर मुकदमा Barabanki News: बलरामपुर के तुलसीपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एआई से तैयार आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर साझा करने के मामले में पुलिस ने देव…

सौजन्य से:- Hindustan
Barabanki News: एआई से सीएम योगी की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने पर मुकदमा
Barabanki News: बलरामपुर के तुलसीपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एआई से तैयार आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर साझा करने के मामले में पुलिस ने देवेंद्र वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पोस्ट बाद में डिलीट कर दी गई, लेकिन जांच जारी है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।
Barabanki News: बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में तुलसीपुर के पुरानी बाजार स्थित जरवा रोड विधायक गली निवासी देवेंद्र वर्मा पुत्र दुर्गा प्रसाद वर्मा को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी ‘राष्ट्रवादी देवेन्द्र’ से उक्त तस्वीर को शेयर किया था। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी जताई गई। उपनिरीक्षक रामेशचन्द्र उपाध्याय की ओर से थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी की फेसबुक आईडी पर एक एआई जनरेटेड तस्वीर पोस्ट की गई थी। तस्वीर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवा वस्त्र पहने हुए मुंह के बल गिरे हुए दिखाया गया था। पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट की जांच शुरू की गई। पुलिस ने पोस्ट से संबंधित साक्ष्यों को जुटाते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
तस्वीर वायरल होने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी
तुलसीपुर में स्थित प्रसिद्ध देवीपाटन मंदिर गोरक्षपीठ के अधीन है। ऐसे में मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश की स्थिति बन गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री प्रसारित किए जाने को लेकर नाराजगी जताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पोस्ट की जांच के साथ ही आरोपी की भूमिका की पड़ताल शुरू कर दी है।
पोस्ट हटने के बाद भी जारी है जांच
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की ओर से बाद में संबंधित पोस्ट को फेसबुक से डिलीट भी कर दिया गया था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्ट डिलीट किए जाने के बावजूद मामले की जांच जारी रहेगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के मामलों में पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में इस मामले में भी पोस्ट से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।
तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में नाना पाटेकर ने की थी प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘संकल्प’ की शूटिंग, यूपी की पॉलिसी की सरहाना - film actor nana patekar done shooting of prakash jha sankalp in lucknow praised yogi adityanath government policies

प्रयागराज में नगर निगम के निर्माणाधीन जोनल कार्यालय का हिस्सा गिरा, मलबे में दबकर एक की मौत - under construction nagar nigam zonal office part collapsed in khuldabad at prayagraj a man dead

गोमती की बाढ़ से लखनऊ को बचाने का CM योगी का महाप्लान, 2000 करोड़ से नैमिषारण्य तक बनेगा 115 KM लंबा सुरक्षा बांध


