कानपुर में करंट से चाचा-भतीजे की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन
कानपुर में करंट से चाचा-भतीजे की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन ग्रिल का नाप लेते वक्त हुआ हादसा, दोनों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 27, 2026 at…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर में करंट से चाचा-भतीजे की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन
ग्रिल का नाप लेते वक्त हुआ हादसा, दोनों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 27, 2026 at 1:54 PM IST
कानपुर: काकादेव स्थित कानपुर पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने रविवार को उस समय तनाव फैल गया, जब हाईटेंशन तार की चपेट में आकर जान गंवाने वाले चाचा-भतीजे के शवों को सड़क पर रखकर परिजनों ने चक्काजाम कर दिया.
केशवपुरम के बालाजी अपार्टमेंट में ग्रिल लगाने के दौरान हुए इस हादसे के बाद परिजनों ने करीब चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया. मामले की सुचना पर डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम और एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार समेत छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया.
विरोध जता रहे परिजनों ने अपार्टमेंट और स्कूल मालिक के सामने अपनी मांगें रखीं, जिसमें मृतक परिवारों को दस-दस लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा, स्कूल में परिवार के एक-एक सदस्य को 25 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी, तथा बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च प्रबंधन उठाए. स्कूल परिसर के हॉल में डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम, एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह, स्कूल मालिक और पीड़ित पक्ष के लगभग 30 लोगों के बीच लंबी वार्ता चली, जहां परिजनों ने स्पष्ट कहा कि मुआवजा और राहत से संबंधित ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही वे शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाएंगे.
पुलिस के मुताबिक हादसे के सटीक कारणों तथा निर्माण कार्य में हुई लापरवाही के आरोपों की जांच की जा रही है. डीसीपी पश्चिम एस एस कासिम आबिदी का कहना है कि मौके पर स्थित को नियंत्रण करने और परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: कुशीनगर में छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई हार्ट अटैक की पुष्टि, बिसरा लैब भेजा गया
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'जनता नकारे तो EVM और चुनाव आयोग को दोष क्यों?' SIR से EVM तक, विपक्ष पर बरसे CM योगी

वाराणसी में यूजीसी नियम के खिलाफ लगा डेरा-तंबू उखड़ा, चार लोग भेजे गए अस्पताल - camp set up in varanasi in protest against ugc rules dismantled four people sent to hospital

यूपी चुनाव से पहले मायावती ने बसपा को 3 सेक्टरों में बांटा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पर लखनऊ से रखेंगी नजर


