होम›मनोरंजन›Ravi Kishan Gorakhpur Bungalow Tour: रवि किशन का गोरखपुर में 'राजमहल', लग्जरी इंटीरियर-प्राइवेट गार्डन, इतना आलीशान है बंगला
मनोरंजन

Ravi Kishan Gorakhpur Bungalow Tour: रवि किशन का गोरखपुर में 'राजमहल', लग्जरी इंटीरियर-प्राइवेट गार्डन, इतना आलीशान है बंगला

Advertisement अभिनेता से नेता बनने तक का सफर तय करने वाले रवि किशन फैंस के दिलों पर राज करते हैं. रवि किशन ने अपनी मेहनत के दम पर करियर में ऊंचा मुकाम हासिल किया है. (Photos: Inst…

Aaj Tak के अनुसार27 सितंबर 2026 को 09:04 am बजे
Ravi Kishan Gorakhpur Bungalow Tour: रवि किशन का गोरखपुर में 'राजमहल', लग्जरी इंटीरियर-प्राइवेट गार्डन, इतना आलीशान है बंगला

सौजन्य से:- Aaj Tak

Sign In

Advertisement

अभिनेता से नेता बनने तक का सफर तय करने वाले रवि किशन फैंस के दिलों पर राज करते हैं. रवि किशन ने अपनी मेहनत के दम पर करियर में ऊंचा मुकाम हासिल किया है.

(Photos: Instagram @ravikishann)

भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद ररवि किशन आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. वो लैविश लाइफ जीते हैं. गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित नौका विहार इलाके में उनका आलीशान बंगला है.

(Photos: Instagram @ravikishann)

रवि किशन जिस एरिया में रहते हैं, वो गोरखपुर के सबसे प्रीमियम और खूबसूरत क्षेत्रों में गिना जाता है. यहां चौड़ी सड़के हैं. चारों तरफ हरियाली है. काफी शांति भरा माहौल है.

(Photos: Instagram @ravikishann)

Advertisement

वहीं, इस समय गोरखपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते रवि किशन के रामगढ़ताल व्यू लेन स्थित घर के बाहर की सड़कों पर पानी भर गया है.

(Photo: Youtube Screengrab)

रवि किशन के घर के बाहर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक्टर का घर इस समय हेडलाइन्स में है. तो आइए आपको रवि किशन के गोरखपुर वाले घर का टूर कराते हैं.

(Photos: Instagram @ravikishann)

रवि किशन का बंगला काफी बड़ा ग्रैंड है. ग्रे और व्हाइट कलर का बंगला बाहर से देखने में बिल्कुल महल जैसा लगता है.

(Photo: Youtube Screengrab)

बंगले की एंट्री पर बड़ा सा लोहे का दरवाजा है. एंट्री गेट पर बड़े-बड़े लैंप लगे हैं. कई सारे पेड़-पौधे भी लगाए गए हैं.

(Photo: Youtube Screengrab)

बाहर से देखने पर पता चलता है कि घर में कई बड़ी-बड़ी बालकनी और खिड़कियां हैं, जहां से घर में भरपूर रोशनी और ताजी हवा जाती है. घर की बालकनी में काफी सारे पौधे लगाए गए हैं. कांच की खिड़कियों में ट्रेंडी पर्दे लगे हैं.

(Photo: Youtube Screengrab)

एक्टर के घर के बाहर चौड़ी सड़के हैं, जहां वो अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं. कई फैंस आते-जाते उनके बाहर तस्वीरें भी क्लिक करवाते हैं.

(Photo: Youtube Screengrab)

Advertisement

रवि किशन अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खास तस्वीरें शेयर करते हैं, जिसमें उनके आलीशान बंगले की इनसाइड झलक देखने को मिलती है. इस तस्वीर में देखेंगे तो एक्टर की घर की दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग बनी है, जिसमें पेड़-हाथी की सवारी देखी जा सकती है. पेंटिंग के साथ रवि किशन के ठाठ-बाठ भी काफी रॉयल हैं.

(Photos: Instagram @ravikishann)

एक्टर के घर का इंटीरियर काफी लग्जूरियस है. जगह-जगह एंटीक लाइट्स लगी हैं. दीवारें खूबसूरत पेंटिंग से सजी हैं. घर में फर्नीचर भी काफी रॉयल है.

(Photos: Instagram @ravikishann)

एक्टर के बंगले में एक खूबसूरत गार्डन भी बना है, जहां चेयर-टेबल लगी हैं. सुबह और शाम में चाय की चुस्की लेने के लिए ये जगह बिल्कुल परफेक्ट है.

(Photos: Instagram @ravikishann)

रवि किशन का घर किसी शाही महल से कम नहीं है. एक्टर के इस बंगले की कीमत करोड़ों में है.

(Photo: Youtube Screengrab)

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें