होमक्राइमयूपी में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या , जेवरात गायब
क्राइम

यूपी में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या , जेवरात गायब

इंद्रावती सुबह करीब 9 बजे अपने घर के अंदर एक खाट पर मृत पाई गईं. पति के निधन के बाद से वे यहां अकेली रहती थीं . उनके पति एक सरकारी इंटर-कॉलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे. घर में आकर काम करने वाली एक महिला ने उन्हें देखा और…

Rakshak News के अनुसार17 अगस्त 2026 को 05:55 pm बजे
यूपी में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या , जेवरात गायब

सौजन्य से:- Rakshak News

इंद्रावती सुबह करीब 9 बजे अपने घर के अंदर एक खाट पर मृत पाई गईं. पति के निधन के बाद से वे यहां अकेली रहती थीं . उनके पति एक सरकारी इंटर-कॉलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे. घर में आकर काम करने वाली एक महिला ने उन्हें देखा और पड़ोसियों को इसकी सूचना दी.

लखनऊ में तैनात मिश्रा दोपहर करीब 3 बजे गाँव पहुँचे और अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ हत्या और लूट का मामला दर्ज कराया.

पुलिस ने बताया कि घर से सोने की चेन, नथ, झुमके और पायल गायब थे. घर का कोई और सामान अस्त-व्यस्त नहीं मिला. लगता है इस वारदात को जिसने अंजाम दिया वो इन्द्रावती और उनके घर के बारे में जानकारी रखता था. हालांकि परिवार को शक है कि चोर शनिवार रात घर में घुसे, इंद्रावती की हत्या की और उनके गहने लेकर भाग गए.

“मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ़ हो जाएगी.” पुलिस मौत और गायब गहनों, दोनों मामलों की जाँच कर रही है.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें