होमक्राइमExclusive: झूठी निकली यूपी के IPS की मां के साथ लूट-हत्या की कहानी! पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा
क्राइम

Exclusive: झूठी निकली यूपी के IPS की मां के साथ लूट-हत्या की कहानी! पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

यूपी में तैनात आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुला…

AajTak के अनुसार17 अगस्त 2026 को 05:55 pm बजे
Exclusive: झूठी निकली यूपी के IPS की मां के साथ लूट-हत्या की कहानी! पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

यूपी में तैनात आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई थी. जांच के दौरान मौके से लूट या हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है.

शुरुआत में परिवार की ओर से जिन जेवरों के गायब होने या चोरी होने का दावा किया जा रहा था, वो सभी सामान घर से ही सुरक्षित बरामद कर लिए गए हैं. इस आधार पर पुलिस ने लूट या चोरी की किसी भी घटना से साफ इनकार किया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान मृतका की सोने की अंगूठी, नाक की कील, कानों की सोने की बालियां और बाकी सामान सुरक्षित मिले हैं.

इससे पहले लखनऊ में तैनात आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की मौत को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही थीं. दर्ज एफआईआर के मुताबिक, परिवार को शुरुआत में फोन पर सूचना दी गई थी कि मां को दिल का दौरा पड़ा है और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ेगा.

पहले मिली थी जेवर गायब होने की सूचना

Advertisement

हालांकि, जब परिजन घर पहुंचे तो एफआईआर के मुताबिक उन्होंने वहां की स्थिति को संदिग्ध पाया था. शिकायत में मुंह में तौलिया ठूंसे होने, खून निकलने, चोट के निशान होने और गले की सोने की चेन और तुलसी माला जैसे गहने गायब होने की बात कही गई थी.

यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक बताया, बाहर से बंद था दरवाजा,घर पहुंचे तो बदल गई पूरी तस्वीर… FIR ने खोले IPS की मां की मौत के कई राज

पोस्टमार्टम और सबूतों से खुली गुत्थी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक सबूतों की बारीकी से जांच की. उन्होंने बताया कि इंद्रावती देवी की मौत प्राकृतिक थी और उनके साथ किसी भी तरह की हिंसा या लूटपाट नहीं हुई थी.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें