यूपी में सरकार बनने पर महिलाओं को 40,000, बढ़ाकर सपा पेंशन दी जाएगी, अखिलेश यादव ने की घोषणा
यूपी चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दल लोगों को लुभाने के लिए तरह-तरह की घोषणनाएं कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने महिलाओं को 40 हजार रुपये देने का ऐलान किया। लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दल लोगों को लुभाने के लिए तरह-तरह की घोषणनाएं कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने महिलाओं को 40 हजार रुपये देने का ऐलान किया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। लोगों को लुभाने के लिए तरह-तरह की घोषणाएं होनी शुरू हो गई हैं। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यूपी में सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन पुनः शुरू की जाएगी और 40 हजार रुपये साल अपनी माताओं-बहनों को देने का काम समाजवादी सरकार में होगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में समाजवादी पेंशन 500 रुपये प्रतिमाह दी जाती थी, जिसको बढ़ाकर शुरू की जाएगी। जब आप बड़े-बड़े उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ माफ कर सकते हैं तो हम वही पैसा बचाकर अपनी माताओं-बहनों को बांटने का काम करेंगे। याद करिए जब लैपटाप दिया था तो उस समय कितने रुपये का लैपटाप था। उस समय लैपटाप 30 हजार रुपये का था और कन्या विद्या धन दे रहे थे। दसवीं पास बेटियों की मदद कर रहे थे। पहले भी दे रहे थे और आने वाले समय में भी देने का काम करेंगे, जिससे आधी आबादी को आगे बढ़ाने में मदद कर सकें।
लाल किले से झूठ नहीं बोलना चाहिए: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में महिला आरक्षण विधेयक के उल्लेख को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लाल किला झूठ बोलने की जगह नहीं है। सपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के लिए विभाजन ‘जश्न मनाने का विषय’ है।
उन्होंने कहा कि कौन नहीं जानता कि महिला आरक्षण विधेयक पारित हो चुका है? हर कोई जानता है और हर राजनीतिक दल जानता है। हम कहते हैं कि यदि आप वास्तव में महिला आरक्षण कानून लागू करना चाहते हैं तो इसे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लागू करें। हम इसके लिए तैयार हैं। इससे कम से कम उन महिलाओं को चुनाव लड़ने का अवसर मिलेगा जो अभी अवसर का इंतजार कर रही हैं।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Nana Patekar praises Uttar Pradesh Police at song launch in Lucknow

लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में दरोगा लापता, कार छोड़ बैग लेकर निकले, वाराणसी में मिली आखिरी मोबाइल लोकेशन

उत्तर प्रदेश में एसयूवी के कार से टकरा जाने से आईटीबीपी के डीआइजी और ड्राइवर की मौत हो गई


