प्रयागराज में नदियों का जलस्तर घटा, सभी तटबंध सुरक्षित
प्रयागराज में नदियों का जलस्तर घटा, सभी तटबंध सुरक्षित प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार गिर रहा है। दोनों नदियाँ खतरे के निशान से नीचे हैं। यमुना का जलस्तर 81.02 मीटर और गंगा का 81.90 मीटर दर्ज किया गया। प्रशासन…

सौजन्य से:- Hindustan
प्रयागराज में नदियों का जलस्तर घटा, सभी तटबंध सुरक्षित
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार गिर रहा है। दोनों नदियाँ खतरे के निशान से नीचे हैं। यमुना का जलस्तर 81.02 मीटर और गंगा का 81.90 मीटर दर्ज किया गया। प्रशासन ने सभी तटबंधों को सुरक्षित बताया है और जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
प्रयागराज। प्रयागराज में गंगा-यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार सुबह आठ बजे तक दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे रहा। प्रशासन के अनुसार जिले में सभी तटबंध सुरक्षित हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार यमुना नदी का नैऩी में जलस्तर 81.02 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 46 सेंटीमीटर घटा है। वहीं गंगा नदी का फाफामऊ में जलस्तर 81.90 मीटर रहा, इसमें नौ सेंटीमीटर की कमी आई है। छतनाग में गंगा का जलस्तर 80.57 मीटर दर्ज हुआ, जो पिछले 24 घंटे में 44 सेंटीमीटर नीचे आया। बक्सी बांध स्थित एसटीपी के पास जलस्तर 81.18 मीटर रहा, इसमें 51 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई।
जिले में खतरे का निशान 84.734 मीटर निर्धारित है। इस लिहाज से फिलहाल नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है। शनिवार को किसी भी प्रमुख केंद्र पर बारिश दर्ज नहीं की गई। प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी तटबंधों के सुरक्षित होने की जानकारी दी गई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Kanpur News: मंगल भवन की कमेटी भंग करने पर भड़कीं कानपुर की मेयर, बोलीं - गलत हुआ

Ahead of Uttar Pradesh Assembly polls, Akhilesh Yadav launches 'PDA’ Yatra from Raebareli

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी


