होम›खेल›वाराणसी मंडल की स्कूली हॉकी टीम के लिए ट्रायल
खेल

वाराणसी मंडल की स्कूली हॉकी टीम के लिए ट्रायल

वाराणसी मंडल की स्कूली हॉकी टीम के लिए ट्रायल हिन्दुस्तान, वाराणसी वाराणसी में 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता 16 से 19 सितंबर तक मुरादाबाद में खेली जाएगी। इसमें वाराणसी मंडल की अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग की ट…

Hindustan के अनुसार4 सितंबर 2026 को 10:31 pm बजे
वाराणसी मंडल की स्कूली हॉकी टीम के लिए ट्रायल

सौजन्य से:- Hindustan

वाराणसी मंडल की स्कूली हॉकी टीम के लिए ट्रायल

हिन्दुस्तान, वाराणसी

वाराणसी में 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता 16 से 19 सितंबर तक मुरादाबाद में खेली जाएगी। इसमें वाराणसी मंडल की अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग की टीम हिस्सा लेगी। चयन परीक्षण में 205 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 84 लड़कियां थीं। फाइनल सूची बाद में जारी की जाएगी।

वाराणसी। 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता 16 से 19 सितंबर तक मुरादाबाद मंडल में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग की बालक बालिका टीम हिस्सा लेगी। डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ालालपुर में शुक्रवार को वाराणसी मंडल की टीम के लिए चयन परीक्षण हुआ। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह के अनुसार चयन परीक्षण में 205 बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इनमें 84 बालिकाएं थीं। वाराणसी के अलावा गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली के खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शनिवार को खिलाड़ियों के कागजात का परीक्षण किया जाएगा। उसके बाद फाइनल सूची जारी होगी।

मुरादाबाद जाने से पहले वाराणसी मंडल का शिविर लगेगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें