होमदेश-दुनियावाराणसी ने आजमगढ़ को दो एक्स्ट्रा टाइम में हराया
देश-दुनिया

वाराणसी ने आजमगढ़ को दो एक्स्ट्रा टाइम में हराया

वाराणसी ने आजमगढ़ को दो एक्स्ट्रा टाइम में हराया आजमगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। लखनऊ, वाराणसी, आगरा और मिर्जापुर मंडल ने सेमीफाइनल मे…

Hindustan के अनुसार13 सितंबर 2026 को 09:04 pm बजे
वाराणसी ने आजमगढ़ को दो एक्स्ट्रा टाइम में हराया

सौजन्य से:- Hindustan

वाराणसी ने आजमगढ़ को दो एक्स्ट्रा टाइम में हराया

आजमगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। लखनऊ, वाराणसी, आगरा और मिर्जापुर मंडल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतिस्पर्धा में प्रदेश के 15 मंडल शामिल हुए और कड़ी टक्कर देखने को मिली।

आजमगढ़, संवाददाता। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। वाराणसी, लखनऊ, आगरा और मिर्जापुर मंडल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले क्वार्टर फाइनल में लखनऊ मंडल ने कानपुर मंडल को 24-05 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में वाराणसी और आजमगढ़ के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय में मुकाबला 28-28 की बराबरी पर रहा। पहले एक्स्ट्रा टाइम के बाद भी स्कोर 32-32 रहा। दूसरे एक्स्ट्रा टाइम में वाराणसी ने 40-36 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

तीसरे क्वार्टर फाइनल में आगरा मंडल ने गोरखपुर मंडल को 38-27 से पराजित किया। चौथे क्वार्टर फाइनल में मिर्जापुर मंडल ने बस्ती मंडल को 25-20 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। इसके अलावा लखनऊ मंडल ने अयोध्या मंडल को 28-02 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान बनाया।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें