होम›खेल›स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और प्रयागराज ने जीते दो-दो मुकाबले
खेल

स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और प्रयागराज ने जीते दो-दो मुकाबले

स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और प्रयागराज ने जीते दो-दो मुकाबले प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और प्रयागराज की टीमें दो-दो मुकाबले जीतने में सफल रहीं। शुक्रवार को 30 मुकाबलों का आयोजन हु…

livehindustan.com के अनुसार18 सितंबर 2026 को 08:04 pm बजे
स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और प्रयागराज ने जीते दो-दो मुकाबले

सौजन्य से:- livehindustan.com

स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और प्रयागराज ने जीते दो-दो मुकाबले

प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और प्रयागराज की टीमें दो-दो मुकाबले जीतने में सफल रहीं। शुक्रवार को 30 मुकाबलों का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 49 टीमें भाग ले रही हैं, सेमीफाइनल और फाइनल मैच शनिवार को खेले जाएंगे।

सैदनगर। प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर 14 वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और प्रयागराज की टीम दो-दो मुकाबले जीतने में कामयाब रही। शुक्रवार को आज तीसरे दिन अंडर 14, 17 और 19 टीमों के बीच 30 मुकाबले हुए। स्टेडियम में देर शाम तक हॉकी टीमों के बीच मुकाबले चलते रहे।

प्रतियोगिता आयोजन

शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। हॉकी स्पोर्ट्स स्टेडियम सीगनखेड़ा में शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का तीसरा दिन था। स्टेडियम में बालक वर्ग की 49 टीमें हिस्सा ले रही हैं। शुक्रवार को भी स्टेडियम में सुबह 7 बजे से ही मुकाबले शुरू हो गए थे। सुबह अंडर 14 वर्ग की टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और मुरादाबाद के बीच मैच ड्रा रहा। स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने आजमगढ़ की टीम को हराया। वाराणसी की टीम ने अयोध्या और प्रयागराज की टीम ने आगरा को हराया। गोरखपुर की टीम चित्रकूट को हराने में कामयाब रही। इसके अलावा वाराणसी की टीम ने लखनऊ को हराया। प्रयागराज की टीम ने आज अपने दूसरे मुकाबले में झांसी की टीम को भी हरा दिया। स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ नें आज अपने दूसरे मुकाबले में गोरखपुर को हराया। आजमगढ़ की टीम अपना दूसरा मुकाबला मेरठ की टीम को हराने में कामयाब रही। लखनऊ की टीम ने अयोध्या को हराया। इस अवसर पर ऑब्जर्वर कपिल कांत, अरविंद भास्कर, क्रीड़ा प्रभारी, वंस बहादुर सिंह, मंडली क्रीड़ा सचिव सलीम जैदी, क्रीड़ा सचिव बलराम सिंह, जगत सिंह आदि रहे।

टीमों का घर वापस लौटना

प्रतियोगिता से बाहर होने वाली टीमें घरों के लिए रवाना

सैदनगर। प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता से बाहर होने वाली टीम घरों के लिए रवाना होने लगी हैं। लीग मैच में बाहर होने बाली टीमों ने बेहतर प्रदर्शन नहीं किया था। हॉकी स्पोर्ट्स स्टेडियम सीगनखेड़ा में प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 49 टीम हिस्सा ले रही हैं। शुक्रवार को प्रतियोगिता का तीसरा दिन था। 3 दिन से अंडर 14, 17 और 19 के बीच लीग मुकाबले चल रहे थे। शुक्रवार देर शाम तक अधिकतर टीमों की स्थिति साफ हो गई। प्रतियोगिता से बाहर होने वाली टीम अपने घरों की और रवाना होने लगी हैं। शुक्रवार देर शाम को दर्जनों टीम अपना सामान बांधने में लगी हुई थी। शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें