वाराणसी से दिल्ली तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
वाराणसी से दिल्ली तक चलेगी स्पेशल ट्रेन हिन्दुस्तान, वाराणसी वाराणसी से दिल्ली के बीच यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 3 और 5 सितंबर को दिल्ली से चलेगी…

सौजन्य से:- livehindustan.com
वाराणसी से दिल्ली तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी से दिल्ली के बीच यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 3 और 5 सितंबर को दिल्ली से चलेगी और 4 और 6 सितंबर को कैंट स्टेशन से लौटेगी।
वाराणसी। यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने वाराणसी से दिल्ली तक विशेष एक्सप्रेस गाड़ी चलाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्त ने बताया कि स्पेशल ट्रेन (04446) दिल्ली से तीन और पांच सितंबर को रात 9.10 बजे चलकर अगले दिन में तीन बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन (04445) कैंट स्टेशन से चार और छह सितंबर को रात सवा आठ बजे छूटेगी। यह जौनपुर जंक्शन, अयोध्या कैंट, लखनऊ जंक्शन, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन पौने 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Kanpur News: मंगल भवन की कमेटी भंग करने पर भड़कीं कानपुर की मेयर, बोलीं - गलत हुआ

Ahead of Uttar Pradesh Assembly polls, Akhilesh Yadav launches 'PDA’ Yatra from Raebareli

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी


